{"_id":"fdd7e0b3168b74ba50e0866a1b410743","slug":"a-fire-destroyed-thousands-of-shop-goods-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूकान में आग लगने से हजारों का सामान नष्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूकान में आग लगने से हजारों का सामान नष्ट
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
Updated Tue, 01 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा बाजार स्थित महावीर चौक से सटे तिराहे पर दूसरे तल पर स्थित दर्जी की दूकान में सोमवार की रात आग लग गई। मंगलवार की सुबह जब लोगों की नजर दूकान पर पड़ी, तब तब सब कुछ नष्ट हो चुका था। शार्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। पीड़ित सिमरन एक लाख रुपये से अधिक की क्षति बता रही है।
अनपरा निवासी सिमरन ने महावीर चौक के पास वाले तिराहे पर स्थित एक मकान के दूसरे तल पर किराए के कमरे में दर्जी की दूकान खोल रखी है। पति बासी भी दूकान में साथ देता है। बताते हैं कि रोज की भांति पति-पत्नी दोनों रात दस दुकान बंद कर घर चले गए।
इसी बीच रात में किसी समय लगी आग ने सब कुछ जलाकर राख कर दिया। सुबह पांच बजे बाजार के लोगों की नजर दुकान पर पड़ी तो देखा कि शटर जलकर काला पड़ जा चुका है और धुआं निकल रहा था। खबर मिलते ही सिमरन भाग कर पहुंची लेकिन तब तक सब कुछ नष्ट हो चुका था।
विज्ञापन
पीड़ित का कहना था कि उसे एक लाख रुपये से अधिक नुकसान हुआ है। तमाम लोगों के महंगे कपड़े भी दुकान में रखे हुए थे। ऐसे में वह इसकी भरपाई कैसे करेगी, यह उसके समझ में नहीं आ रहा है।
उधर, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनीष श्रीवास्तव, ऊर्जांचल उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, जुगल किशोर, परासी प्रधान विश्राम बैसवार, मिथिलेश सिंह, दीपक सिंह आदि ने पीड़ित को ढांढस बंधाया और आपस इकट्ठा में सहयोग राशि प्रदान की।