फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A damaged culvert could not be built even after seven years

सात वर्ष बाद भी नहीं बन सकी क्षतिग्रस्त पुलिया

Wed, 21 Apr 2021 05:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
A damaged culvert could not be built even after seven years
आसनडीह। ग्रामीणों ने बभनी थाना क्षेत्र के पोखरा वन कार्यालय के पास स्थित क्षतिग्रस्त पुलिया बनाने की मांग की है। खराब पुलिया के चलते राहगीरों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों को परसा टोला के रास्ते से पांच से सात किलोमीटर की दूरी तय कर आवागमन करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि सात वर्ष से पुलिस क्षतिग्रस्त है। ग्रामीणों ने पुलिया की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि वर्ष 2014 में अत्यधिक वर्षा के कारण पोखरा वन कार्यालय के समीप बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब से अब तक पुलिया की मरम्मत नहीं कराई जा सकी है। कार्यदाई संस्था लोक निर्माण विभाग की नजर क्षतिग्रस्त पुलिया पर अब तक नहीं पड़ी है। लोगों का कहना है कि राजनीतिक दलों के लोग केवल चुनाव के दौरान क्षतिग्रस्त पुलिया के निर्माण का आश्वासन देते हैं और चुनाव बीतने के बाद उन्हें लोगों की समस्याओं से मतलब नहीं रह जाता। क्षेत्र के शिवचंद, रूपनारायण, राम रतन, हरिशंकर, रामदेव, राम लखन आदि ने बताया कि इस पुलिया के बनने से क्षेत्र के हजारों लोगों का आवागमन सुगम हो जाता। पुलिया मरम्मत कराने की मांग कई बार की गई, लेकिन इसे अनसुना किया जा रहा है। सभी ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए क्षतिग्रस्त पुलिया निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed