{"_id":"5ea96814b75cf0099d18e2ff","slug":"a-bus-carrying-16-workers-from-chhattisgarh-was-returned-from-sonbhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउनः छत्तीसगढ़ से 16 श्रमिकों को लेकर आई बस को सोनभद्र से किया गया वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउनः छत्तीसगढ़ से 16 श्रमिकों को लेकर आई बस को सोनभद्र से किया गया वापस
Wed, 29 Apr 2020 05:12 PM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: विचित्र सिंह
Updated Wed, 29 Apr 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ कोरबा से श्रमिको को लेकर पहुंची बस को सोनभद्र में रोकती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ के कोरबा में क्वॉरंटीन किए गए 16 लोगों को लेकर आ रही बस को म्योरपुर पुलिस ने बुधवार की सुबह थाने के सामने से वापस कर दिया। जिला प्रशासन के निर्देश पर श्रमिकों से भरी बस पर बैठे छत्तीसगढ़ पुलिस के सिपाही समेत बस को वापस छत्तीसगढ़ रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
बस को रोकने के लिए बड़ी संख्या में मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर फोर्स तैनात की गई थी। जिला प्रशासन के निर्देश पर म्योरपुर पुलिस ने बुधवार की सुबह छत्तीसगढ़ के कोरबा में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद 16 श्रमिकों को उत्तर प्रदेश के लिए रवाना किया था।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के रहने वाले सभी 16 श्रमिकों को 28 अप्रैल के जिलाधिकारी कोरबा के पत्र के साथ एक बस सभी को लेकर सोनभद्र के लिए आ रही थी। पत्र के माध्यम से सभी के स्वास्थ्य परीक्षण की बात कही गई थी। पत्र में यह भी लिखा हुआ है कि सभी श्रमिक उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और उन्हें वार्डफनगर छत्तीसगढ़ और सोनभद्र की सीमा पर छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
ऐसे में श्रमिकों को लेकर आ रही बस बुधवार की सुबह जैसे ही उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर सोनभद्र जनपद मुख्यालय के लिए रवाना हुई, तब जिला प्रशासन ने उन्हें प्रवेश न देने की अनुमति की बात कही। ऐसे में बभनी थाने से आगे निकल चुकी बस की सूचना म्योरपुर पुलिस को वायरलेस सेट से दी गई।
demo pic
- फोटो : amar ujala
यह भी निर्देशित किया गया कि वह छत्तीसगढ़ से श्रमिकों को लेकर आ रही बस को फौरन वापस कर दें। ऐसे में श्रमिकों को लेकर आ रही बस को रोकने के लिए बड़ी संख्या में म्योरपुर थाने के सामने पुलिस बल तैनात कर दिया गया। थानाध्यक्ष रमेशचंद्र व उपनिरीक्षक काशी कुशवाहा की अगुवाई में पुलिस बल ने छत्तीसगढ़ के कोरबा से आ रही बस को रोक लिया।
इस दौरान बस पर सवार छत्तीसगढ़ पुलिस के आरक्षी भीम ने जिलाधिकारी का पत्र भी दिखाया, लेकिन पुलिस ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर ही उन्हें वापस किया गया है। ऐसे में बस को म्योरपुर से ही वापस कर दिया गया।
आरक्षी भीम कुमार ने बताया कि वह सभी श्रमिकों को लेकर वापस कोरबा जनपद के लिए निकल गए हैं। उधर म्योरपुर थानाध्यक्ष रमेशचंद्र ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर ही बस को रोककर वापस कर दिया गया है।
इस दौरान बस पर सवार छत्तीसगढ़ पुलिस के आरक्षी भीम ने जिलाधिकारी का पत्र भी दिखाया, लेकिन पुलिस ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर ही उन्हें वापस किया गया है। ऐसे में बस को म्योरपुर से ही वापस कर दिया गया।
आरक्षी भीम कुमार ने बताया कि वह सभी श्रमिकों को लेकर वापस कोरबा जनपद के लिए निकल गए हैं। उधर म्योरपुर थानाध्यक्ष रमेशचंद्र ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर ही बस को रोककर वापस कर दिया गया है।