फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A bear attacked a young man who went to graze goats in the forest.

Sonebhadra News: जंगल में बकरी चराने गए युवक पर भालू ने किया हमला

Sun, 26 Jan 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
A bear attacked a young man who went to graze goats in the forest.
रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के सुदूर गांव पल्हारी के जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने हमला कर दिया। घटना शुक्रवार की शाम चार बजे की है। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पल्हारी के मराईपरी के जंगल में शुक्रवार को रामदुलारे गोंड (45) पुत्र बुद्धिनारायण गोंड निवासी पल्हारी बकरी चराने गए थे। वहां से बकरी चराकर वह शाम को करीब चार बजे घर लौट रहे थे। इसी बीच झाड़ी में छिपे भालू ने हमला कर दिया। जिससे भयभीत होकर रामदुलारे ने शोर मचाया।
विज्ञापन

आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे। तब तक भालू छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया। सूचना पाकर पहुंचे घरवाले गंभीर रूप से घायल रामदुलारे को जिला अस्पताल लोढ़ी ले गए। जहां इलाज चल रहा है। उधर गांव में भालू के हमले के बाद से लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed