फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   युवाओं को दी जाएं नौकरियां

युवाओं को दी जाएं नौकरियां

Tue, 21 May 2013 05:30 AM IST
Sonbhadra
Sonbhadra Updated Tue, 21 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर में सोमवार को छात्र नेताओें की बैठक र्हुई। जिसमें जिले में स्थित औद्योगिक संस्थानों और कार्यदायी संस्थाओं में बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए संघर्ष करने की रणनीति तैयार की गई। जिला प्रशासन पर लोगों के साथ सौतेलापन व्यवहार करने का आरोप मढ़ा।
विज्ञापन

बैठक में छात्र नेता आशीष चौबे ने कहा कि खनन से लेते हुए कार्यदायी संस्था, औद्योगिक संस्थाओें में बाहरी लोग नौकरी कर रहे हैं। गैर प्रांत और जिले के लोग यहां के खनिज संपदाओं को लूट कर अपनी झोली भर के यहां यहां के युवाओं के समक्ष रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न कर रहे हैं। प्रशासनिक अमला जनपदवासियों के साथ सौतेलापन व्यवहार कर रहा हैै। इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि निजी कल कारखानों में बेरोजगारों को नौकरी दी जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो जल्द ही संस्थानों के विरुद्ध छात्र सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे। अनूप पांडेय, सुशील ने कहा कि जिले के युवा खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। संतोश चौबे, केशव केशरी ने कहा कि युवा डिग्री लेकर नौकरी के लिए भटक रहे हैं लेकिन उनको रोजगार नहीं दिया जा रहा हैं। कहा कि क्षेत्रीय लोगों का शोषण कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में अजय सिंह, मनोज जायसवाल, गणेश, पंकज पांडेय, सुशील, अंकुर कश्यप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed