{"_id":"63-81859","slug":"Sonbhadra-81859-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट कार्ड में धांधली को लेकर ओबरा में प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट कार्ड में धांधली को लेकर ओबरा में प्रदर्शन
Sonbhadra
Updated Tue, 27 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ओबरा। स्मार्ट कार्ड में धांधली को लेकर बौखलाए ग्राम पंचायत सदस्यों एवं ग्रामीणों ने जुलूस निकाल कर जिला प्रशासन से स्वास्थ्य विभाग एवं आशा कार्यकत्रियों के ऊपर कार्रवाई की मांग की। सोमवार को सैकड़ों ग्रामीणों, सदस्यों ने ने जुलूस निकाला। प्रदर्शन करने वालों ने स्मार्ट कार्ड बनाने में धांधली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की हैैैै।
स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष मीरा कुमारी ने डीएम एवं सीएमओ को पत्र भेज कर बिल्ली, खैरटिया, भलुआ टोला तथा अन्य क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग एवं आशा कार्यकत्री द्वारा स्मार्ट कार्ड फर्जी तरीके से बनाऐ जाने परस्मार्ट कार्ड में हो रही धांधली की जांच की मांग की है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत ग्रामीणों व असहायों का स्मार्ट कार्ड नियमानुसार बनना चाहिए, जिसके अंतर्गत तीस हजार रुपये का वार्षिक बीमा होता है। ग्राम पंचायत को अवगत कराए बिना ही मनमाने तरीके से कार्ड बनाया जा रहा है जो सरकारी नियमों एवं मानक के विपरीत है। कई विद्युत कर्मचारी के नाम भी कार्ड बनाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई आशा कार्यकत्री स्मार्ट कार्ड बनाने के एवज में पांच सौ रुपये सुविधा शुल्क वसूल रही है। इतना ही नहीं धन के लालच में कार्यकत्रियों द्वारा ग्राम पंचायत क्षेत्र के बाहर रहने वाले व्यक्तियों के भी कार्ड बनवाएं जा रहे हैं। सूची में अभ्यर्थी का वल्दीयत व पता न होने के कारण इसका दुरुपयोग किया जा रहा है। कहा कि इस संदर्भ में रामपति ग्रामीण निवासी ने थाने में सूचना भी दर्ज कराई है। स्वास्थ्य विभाग के आशा कार्यकत्री एवं एएनएम के विरूद्ध कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को पत्र भी भेजा गया है। जुलूस में ग्राम पंचायत सदस्य अभिषेक शुक्ला, राधेश्याम, श्याम बाबू, छोटेलाल पाल, मेवालाल शर्मा, नगीना यादव, केवली देवी आदि उपस्थित रहे।