{"_id":"63-81563","slug":"Sonbhadra-81563-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में तीन घरों में की चोरी, सुबह दो चढ़े हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में तीन घरों में की चोरी, सुबह दो चढ़े हत्थे
Sonbhadra
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महुली। विंढमगंज कस्बे में गुरुवार की रात में चोरों ने तीन घरों में बाइक सहित कई सामानों पर हाथ साफ कर दिया। हालांकि शुक्रवार को सुबह जाबर गांव में बाइक के साथ दो चोरों को पकड़ लिया गया, जबकि एक भागने में सफल रहा। कस्बे में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से आक्रोशित ग्रामीणों ने चोरों की जमकर धुनाई करने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
गुरुवार की रात को कन्हैया साहू के घर में चोर शटर का ताला तोड़ कर अंदर रखी बाइक उठा ले गए। इसी रात को नंदलाल कन्नौजिया के घर से मोबाइल सहित अन्य सामान भी उठा ले गए। बीएसएनएल सेवा केंद्र के बगल में महेश गुप्ता के घर के आंगन में डीटीएच की छतरी सहित कई सामान भी चोरों ने उड़ा दिया। चोरी की तीनों घटनाएं दो सौ मीटर की परिधि में हुई।
शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे कन्हैया साहू के पुत्र आनंद गुप्ता को किसी ने बताया कि दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के जाबर गांव में दो-तीन लोग बाइक लेकर पैदल जा रहे हंै जोर कुछ भी पूछने पर स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे। थोड़ी ही देर में जब वहां आनंद पहुंचा तो उसने अपनी गाड़ी पहचान ली। उसे देखते ही चोर गाड़ी छोड़ कर भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों की मदद से उन्हें पकड़ लिया गया। पकडे़ गए चोरों की पहचान मनोज मन्नौजिया पुत्र रामकरन तथा विजुल पुत्र मिसरी भुइया के रूप में की गई। चोरों ने बताया कि चोरी को अंजाम देने में पतरिहा ग्राम प्रधान का पुत्र संजीव कुमार भी उनके साथ था। हालांकि संजीव के परिजन इस बात से इनकार कर रहे हैं। हालांकि संजीव कुमार पुलिस की पकड़ से बाहर है। विंढमगंज थानाध्यक्ष अजीत मिश्रा ने बताया कि चोरों से पूछताछ की जा रही है।