{"_id":"63-81279","slug":"Sonbhadra-81279-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरण में बही भक्तिगीतों की रसधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरण में बही भक्तिगीतों की रसधार
Sonbhadra
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
दुद्धी। प्राचीन तालाब परिसर में डाला छठ पर्व पर युवा स्वर्णकार संघ के तत्वावधान में गायक कलाकार सुरेंद्र सिंह सुमंग और अन्य साथियों ने पूरी रात श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। श्रोता पूरी रात भक्तिगीतों के रसधार में डूबते- उतराते रहे।
गायक सुरेंद्र ने पहला गीत हरे मोरे रामा मइया के चरणवा में के गाने से श्रोताओं की तालियों से खूब वाहवाही लूटी। इसके बाद श्रोताओं की मांग पर लगातार भक्तिगीतों के गानों की बौछार करते रहे। जिसमें माई माई तोहरी महिमा, भईल अर्घ्य के बेला, छोड़ औ परब कर छठ परब आदि गाने सुनाए। भोजपुरी गायिका सरिता ने भी लगातार तीन गानों को सुनाकर वाहवाही लूटी। उन्होंने निमिया के डलिया मोरे मइया, शेर पे सवार होके आ रे मईया, लहर-लहर लहराईरे मेरी मां की चुनरिया आदि गीतों को सुनाया। वहीं इंदू ने शेर पे सवार होकर आई महियर वाली मइया, निमिया के डलवां में लगल बा झुलनवा से, मईया के भक्तिगीतों को श्रोताओं ने खूब सराहा। प्रिया ने रब श्याम सपने में आए के गीत सुना कर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर गोपाल जौहरी, रुपेश जौहरी, सोनू, अरुणोदय जौहरी सहित काफी संख्या में स्वर्णकार संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।