{"_id":"69357","slug":"Sonbhadra-69357-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलेश पावरलिफ्टिंग टीम में चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलेश पावरलिफ्टिंग टीम में चयनित
Sonbhadra
Updated Sun, 22 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा। राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता यूपी के मंगलेश सिंह को एशियन चैंपियनशिप के लिए चुनी गई भारतीय टीम में शामिल किया गया है। एशियन चैंपियनशिप सितंबर में कजाकिस्तान में आयोजित है। अनपरा तापीय परियोजना मे अवर अभियंता पद पर कार्यरत मंगलेश 1993 में अखिल भारतीय अंतर विवि पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भी शिरकत कर चुके हैं। वह पिछले तीन साल से अपने भार वर्ग 74 कि ग्रा में यूपी के शीर्ष पावरलिफ्टर हैं। बीएचयू से एमएससी और बीपीएड की डिग्री हासिल करने वाले मंगलेश सिंह के राष्ट्रीय टीम में चयनित होने पर पूरे ऊर्जांचल में खुशियों की लहर है। अनपरा के सीजीएम मुरलीधरभाग चंदानी सहित आला अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है। गौरतलब है कि माउंटआबू (राजस्थान) में मंगलेश ने 74 किलोग्राम भार में अपना एशियन चैंपियनशिप के लिए चुनी भारतीय टीम में स्थान सुनिश्चित किया।
मालूम हो कि राष्ट्रीय स्तर पर अपना दमखम दिखा चुके मंगलेश पहली बार विदेशी सरजमीं पर मेडल के लिए जोर आजमाइश करेंगे।
विज्ञापन
मालूम हो कि राष्ट्रीय स्तर पर अपना दमखम दिखा चुके मंगलेश पहली बार विदेशी सरजमीं पर मेडल के लिए जोर आजमाइश करेंगे।