फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   खड़िया के सीएचपी बंकर में लगी आग

खड़िया के सीएचपी बंकर में लगी आग

Fri, 20 Jul 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
Sonbhadra Updated Fri, 20 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनसीएल खड़िया परियोजना के सीएचपी में बुधवार की देर रात आग लगने की खबर से शक्तिनगर परिक्षेत्र में अफरातफरी मच गई। आग से सीएचपी के बंकर में रखा कोयला धू धूकर जलने लगा। भीगे कोयले के जलने से बंकर के आसपास का क्षेत्र काले धूंए से आच्छादित हो गया। अचानक उठे इस धुएं से लोग सकते में आ गए। हालांकि एनसीएल जयंत से आए फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पाने के साथ ही सीएचपी में 45 दिनों से ठप पड़े कोयले को निकालना भी शुरू कर दिया। सुबह सात बजे तक आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था। इस मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

एनसीएल की खड़िया परियोजना सीएचपी में बुधवार की रात बाहर बजे के बाद भीषण आग लग गई। सूचना पर खड़िया प्रबंधन ने आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों को बुलाया। हालांकि चार जून को सीएचपी के शैलो कन्वेयर में आग लगने से सीएचपी पूरी तरह से बंद पड़ी है। ऐसे में क्रशर क्षेत्र के बीस हजार टन वाले बंकर में हजारों टन कोयला जमा था।
विज्ञापन

कन्वेयर न चलने की वजह से उसे अब तक खाली नहीं कराया जा सका था। बंकर में लगी आग बुधवार की रात एक बजे के आसपास विकराल रुप धारण कर ली थी। रात होने तथा धूएं का विकराल रुप देखकर आसपास के लोगों में भय व्याप्त हो गया। हालांकि आग बुझाने के लिए मुख्य महाप्रबंधक मुरलीराम समेत तमाम आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। सुबह सात बजे तक आग पर काफी हद तक नियंत्रण कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed