{"_id":"64728","slug":"Sonbhadra-64728-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई प्रेशर हार्न पर रोक लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई प्रेशर हार्न पर रोक लगाने की मांग
Sonbhadra
Updated Mon, 04 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ओबरा (संवाददाता)। नगर में तेज हार्न का शौक तेजी से बढ़ता जा रहा है। तेज हार्न बजाते हुए युवाओं द्वारा वीआईपी रोड सहित मेन बाजार में बाइकें दौड़ाई जा रही हैं। स्थानीय पुलिस को नगरवासियों द्वारा कई बार प्रेशर हार्न पर रोक लगाने व कार्रवाई करने की मांग की जाती रही है। तेज हार्न का प्रचलन होने से लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। दो पहिया व चार पहिया के तेज रफ्तार तथा तेज हार्न से राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। वहीं तेज हार्न से छोटे-छोटे बच्चों को मुसीबतें झेलनी पड़ रही हैं। नगरवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि तेज हार्नाें पर कड़ी कार्रवाई करते हुए रोक लगाई जाए। युवा इसे बाइक में लगा रहे हैं। हाई प्रेशर हार्न के कारण बाजार आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन