{"_id":"64258","slug":"Sonbhadra-64258-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तोें के साथ कंप्यूटर पर खेल रहे गेम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तोें के साथ कंप्यूटर पर खेल रहे गेम
Sonbhadra
Updated Wed, 30 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। साल भर शिक्षक और अभिभावकों के बंदिश में रहने वाले छात्र, छात्राएं वर्तमान में मौज मस्ती करने में मशगूल हो गए हैं। विद्यालयों में छुट्टी होेेने के बाद छोटे-छोटे बच्चे दोस्तोें के साथ कंप्यूटर पर गेम खेलने में मस्त हैं। वहीं बड़े बच्चे पिकनिक पर जाने की योजना तैयार कर रहे है। उनका छुट्टी में ऐतिहासिक स्थानों पर उपस्थित दर्ज कराना शौक है। हालांकि कड़ी में धूप होने से अभिभावक बच्चों को टूर पर जाने से रोक रहे हैं।
मई माह में परीक्षाएं होने के बाद अधिकांश विद्यालयों में पढ़ाई बंद हो गई है। स्कूलों के बंद होते ही बच्चों ने रिश्तेदारियों मेें पलायन करना शुरू कर दिए हैं। शहर में रह कर पठन-पाठन करने वाले बच्चे इस वक्त गांवों में दादा, दादी के यहां जाकर धमकचौकड़ी मचाए हुए हैं। कई माह बाद बच्चों को अपने बीच पाकर बुजुर्ग और परिजन फूले नही समा रहे हैं। बच्चे दोस्तों के साथ आम के बगीचों में खेल रहे हैं। भीषण गर्मी बच्चों का उत्साह कम होेने का नाम नही ले रहा है। नन्हें मुन्हे बच्चे टेलीविजन से चिपके हुए हैं। सभी का छुट्टी मनाने का अंदाज अलग-अलग है। ग्रीन फिल्ड पब्लिक स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ने वाला छात्र अनमोल व डीएवी पब्लिक स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र सौरभ का कहना है कि एक माह बाद स्कूल खुल जाएगा। ऐसे में छुट्टी मिली है तो इसका खेलकूद कर लुत्फ उठाया जाएगा। डीएवी पब्लिक स्कूल की कक्षा नौवीं की छात्रा शिखा सिंह और एमए की छात्रा आकांक्षा सिंह कहना है छुट्टी के दिनों में भी पढ़ाई जारी है। कंप्यूटर सीखा जा रहा है। डीएवी की कक्षा नौ की छात्रा मानसी व प्रकाश जीनियस इंटरमीडिएट के बारहवी का छात्र विक्रांत सिंह का कहना है कि रिश्तेदारी में घूमने का इरादा है। लेकिन अभिभावक भीषण गर्मी में कहीं जाने की इजाजत नही दे रहे हैं।