फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बिजली कटौती से हलाकान हैं महिलाएं

बिजली कटौती से हलाकान हैं महिलाएं

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
Sonbhadra Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। सोनांचल में प्रचंड धूप के बीच बिजली कटौती से महिलाएं हलाकान हो गई है। कब बिजली आएगी और कब चली जाएगी, कोई ठीक नहीं रहा। दोपहर और रात में कटौती से महिलाएं मनपसंद टीवी सीरियल नहीं देख पा रही हैं वहीं रसोई में भी दिक्कत हो रही है। आधी रात के वक्त कटौती से रात की नींद पूरी नहीं हो रही है। इसका असर दिनचर्या पर पड़ रहा है। बातचीत के दौरान महिलाओं ने कहा कि कई बार आंदोलन हो चुका है लेकिन विभाग कान में तेल डाल कर सोया है। ऐसे में अब महिलाएं बेलन लेकर सड़क पर उतरेंगी।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज के वार्ड संख्या ग्यारह निवासी सोनम सिंह पटेल ने कहा कि नगर में अघोषित बिजली कटौती से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। समय रहते बिजली में सुधार नहीं आया तो बेलन लेकर विभाग का घेराव करने के लिए योजना बन रही है। वार्ड संख्या 23 निवासिनी मालती सिंह ने कहा कि सुबह ही बिजली कट जा रही है। इससे दैनिक कार्य भी समय से पूर्ण नहीं हो पा रहा है। बिजली पर निर्भर होकर व्यवसाय करने वालों का कार्य काफी प्रभावित हो रहा है। समय रहते विभाग नहीं चेता दो आंदोलन किया जायेगा। वार्ड संख्या पंद्रह निवासिनी रिंकी जालान ने कहा कि प्रचंड गर्मी से घर के सदस्य भी हलाकान हो गए हैं। घर लगे बिजली के उपकरण शोपीस बन गए हैं।
विज्ञापन

वार्ड संख्या चौबीस की रहने वाली नेहा और शालू कसेरी ने बताया कि पढ़ाई-लिखाई भी प्रभावित हो रही है। अगले क्लास की तैयारी और प्रवेश परीक्षा की भी तैयारी में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। नीलम ने कहा कि सुबह ही बिजली कट जाने से फ्रीज में रखा पानी की बोतल अन्य सामान भी गर्म हो जा रहा है। दोपहर और रात में कटौती से मनपसंद सीरियल देखने को नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed