{"_id":"62322","slug":"Sonbhadra-62322-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी के साथ ट्रांसफार्मर फुंकने लगे, बिलबिलाए लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी के साथ ट्रांसफार्मर फुंकने लगे, बिलबिलाए लोग
Sonbhadra
Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। उमसभरी भीषण गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने से ट्रांसफार्मरों के फूंकने का सिलसिला शुरू हो गया है। ओवरलोडेड होने के कारण बुधवार की रात राबर्ट्सगंज और आसपास के ग्रामीण इलाकों में आधा दर्जन ट्रांसफार्मर फूं क गए। इसके चलते दर्जनों गांवों और मुहल्लों की बिजली गुल हो गई है।
भीषण गर्मी के चलते बिजली की मांग बढ़ गई है। ऐसे में ट्रांसफार्मर पर लोड पड़ने के कारण बारी-बारी से फूंकने लगे हैं। ब्रह्मनगर में लगा ढाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर फूंकने से सौ से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई। इसी तरह अन्य इलाकों में भी लगे ट्रांसफार्मर फूंक गए। भीषण गर्मी में रात के समय बिजली न मिलने से लोग परेशान हो गए। रात में बारिश होने से लोग घर के बाहर भी नहीं सो पा रहे थे। मच्छरों का प्रकोप भी लोगों की नींद छीन लिया है। जिन क्षेत्रों में बिजली नहीं थी उधर के उपभोक्ता रातभर परेशान रहे। उमस होने की वजह से उपभोक्ताओं को घर के अंदर और बाहर कहीं चैन नहीं था। रातभर लोग करवट बदलकर या टहलकर बिताएं। रतजगा का असर लोगों की दिनचर्या पर भी दिखा। ट्रांसफार्मर जलने की सूचना मिलने के बाद उपभोक्ता अधिकारियों और कर्मचारियों को मोबाइल पर फोन करके खराबी के बारे में जानकारी देने तथा उसे सही कराने की मांग करने लगे। ब्रह्मनगर में दोपहर में ट्रांसफार्मर बदलने के बाद, तार बदलने का सिलसिला शुरू हो गया। इसी वजह से देर शाम तक यहां बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इस संबंध में राबर्ट्सगंज विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता रत्नेश कुमार ने बताया कि अचानक लोड बढ़ने से ही ट्रांसफार्मर जल जा रहे हैं। हालांकि कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर बदलकर या मोबाइल ट्रांसफार्मरों के सहारे बिजली आपूर्ति सामान्य कर रहे हैं।