{"_id":"62306","slug":"Sonbhadra-62306-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक
Sonbhadra
Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चोपन(सं.)। रेलवे में सुरक्षित यात्रा के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए रेलवे ने कलाकारों की सहायता लेनी शुरू कर दी है। नाट्य कलाकार नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को रेल यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां बता रहे हैं। इसी क्रम में दस्तक नाट्य मंच कला द्वारा स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म सख्या दो पर क्या कहती है रेल नामक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक धनबाद सुधीर कुमार एवं वरीय मंडल संरक्षा अधिकारी अनिल कुमार बंसल के निर्देश पर शक्तिपुंज एक्सप्रेस के स्टेशन पर आगमन के दौरान नाटक के माध्यम से कलाकारों ने यात्रियों को सावधानियों के बारे में बताया। कला के माध्यम से यात्रियों का बताया गया कि मानव रहित समपार फाटक और समपार फाटक पार करने के दौरान रेलवे लाइन के दोनों तरफ देख लेना चाहिए कि गाड़ी तो नहीं आ रही है। इसके बाद ही रेलवे लाइन पार करनी चाहिए। यात्रा के दौरान स्टेशन, रेलवे की पटरी अथवा ट्रेन में विस्फोटक, ज्वलनशील एवं बदबूदार पदार्थ दिखे, तो नजदीकी रेलवे प्रशासन अथवा जिला प्रशासन को अवश्य सूचित करें। यात्रा के दौरान किसी अपरिचित से भोज्य अथवा पेय पदार्थ न लें, इसके सेवन से जान को खतरा हो सकता है। प्लेटफार्म बदलने के लिए रेलवे लाइन क्रास न करें, बल्कि स्टेशनों पर बने फुट ब्रिज का इस्तेमाल करें।
इस दौरान संरक्षा सलाहकार एफएफ खां और स्टेशन प्रबंधक ओमप्रकाश ने बताया कि धनबाद मंडल के सभी प्लेटफार्म पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। नाटक में कालीचरण, विनोद, दिनेश, जगदीश महतो आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।