{"_id":"61631","slug":"Sonbhadra-61631-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"रपटे से घरसड़ी और जमशिला की दूरी हुई कम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रपटे से घरसड़ी और जमशिला की दूरी हुई कम
Sonbhadra
Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बीना (संवाददाता)। जमशिला में क्षेत्रपंचायत द्वारा मनरेगा के तहत बने रहे 120 मीटर लंबे रपटा का लोकार्पण ब्लाक प्रमुख संजय यादव के प्रतिनिधि के तौर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य अखिलेश यादव ने किया। इस रपटे के साथ ही घरसड़ी तथा डा. अंबेडकर आदर्श शिक्षण संस्थान और ग्राम जमशिला तथा बीना कालोनी के बीच की दूरी में कमी आ जाएंगी। इस रपटे के निर्माण से दोनों गांवों की जनता में काफी उल्लास देखा गया। इससे स्कूली बच्चों को भी विद्यालय आने-जाने में सहूलियत मिल सकेगी। इस मौके पर धनेश पांडेय, ग्राम प्रधान जमशिला रविंद्र निर्मल, रामअनुज गौतम, विजेद्र गुप्ता, संतोष, राम सुदीन, महेश वर्मा, तीरबहादुर सिंह, अरूण यादव, शाहरूख, बबलू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन