फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पांगन और त्रिशुली नदियों से हो रहा है अवैध खनन

पांगन और त्रिशुली नदियों से हो रहा है अवैध खनन

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
Sonbhadra Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
म्योरपुर। छत्तीसगढ़ और प्रदेश की सीमाओं को बांटने वाली पांगन और त्रिशुली नदियों से अवैध खनन कर लाए जा रहे बालू को चोरी छुपे म्योरपुर एवं आस-पास के इलाकों में बेचा जा रहा है। बिना किसी कागजात के बिक रही बालू को लेकर पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध बनी हुई है। स्थानीय स्तर पर खनन पर रोक लगाने में पुलिस बहुत हद तक सफल रही है, परंतु अंतर प्रांतीय स्तर पर अवैध तरीके से बालू की तस्करी कर बेचे जाने के खिलाफ कोई कार्रवाई न होेने से ट्रैक्टर मालिकों एवं स्थानीय लोगाें में नाराजगी व्याप्त है।
विज्ञापन

लोगों की माने तो पुलिस केवल ट्रैक्टर वालों को ही टारगेट बना कर अपने काम को अंजाम दे रही है। बड़े स्तर पर खनन को अंजाम देने वालों के खिलाफ कुछ भी नहीं हो पा रहा है। म्योरपुर में बालू बिक्री की बात करें तो बड़े पैमाने पर कुछ लोग अपनी दबंगई और पुलिस की मिलीभगत से खनन कार्य को अंजाम दे रहे हैं। यदि मान भी लिया जाय कि छत्तीसगढ़ से बालू की खेप आ रही है तो उस पर बाकायदे सेलटैक्स लगना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं होता है। बालू के इस काले कारोबार में सभी की हिस्सेदारी पहुंच जाती है। साथ ही बालू खनन कर्ताओं की संख्या में भी इजाफा देखा जा रहा है। बालू खनन में लिप्त लोगाें ने पुलिस अधीक्षक से कई बार शिकायत की लेकिन आज तक कोई कार्रवाई न हो सकी है। पुलिस की कड़ाई के चलते जहां ट्रैक्टरों से खनन बंद है वहीं अंतर प्रांतीय स्तर पर खनन कर हो रही बालू, गिट्टी, सीमेंट की तस्करी पर लगाम नहीं लग सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed