{"_id":"61315","slug":"Sonbhadra-61315-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेणुकूट टाइगर ने जीता खिताब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेणुकूट टाइगर ने जीता खिताब
Sonbhadra
Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रेणुकूट। हिण्डाल्को क्रीड़ागन पर 27 अप्रैल से आयोजित तीन दिवसीय जनपद स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता में जनपद की आठ टीमों के बीच मुकाबला हुआ। प्रतियोगिता में रेणुकूट टाइगर्स ने रेणुकूट चीता को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमा लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ हिण्डाल्को हैंडबाल संघ के अध्यक्ष एवं संस्थान के वरिष्ठ महाप्रबंधक कर्मचारी संबंध सुबोध गौतम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। हिण्डाल्को स्पोर्ट्स काउंसिल के चेयरमैन व संस्थान के मानव संसाधन के प्रमुख अरुण कुमार ने कहा कि हिण्डाल्को विश्व प्रसिद्ध अल्युमिनियम उत्पादन के साथ-साथ विभिन्न खेलों में भी विशेष योगदान देता आया है। प्रतियोगिता के प्रारंभ में जूनियर वर्ग में हिण्डाल्को ब्लू एवं हिण्डाल्को रेड की टीमों ने फाइनल में प्रवेश किया।
दूधिया रोशनी में हुए एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में अनामिका सिंह, नीरज, सिमरन, प्रीति एवं प्रेमराज की हिण्डाल्को ब्लू टीम ने ज्योति, अनिमेष, शुभम विश्वकर्मा, वंदना एवं जयकृष्ण मुरारी की हिण्डाल्को रेड टीम को 17-12 के अंतर से हरा कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में शुभम विश्वकर्मा को बेस्ट प्लेयर, विनीता गुप्ता को बेस्ट गोल कीपर एवं प्रेमराज को बेस्ट गोल स्कोरर का सम्मान मिला। सीनियर वर्ग में गजाला परवनी, पंकज यादव, सौरभ सिंह, अजय प्रताप सिंह एवं अंकित पाल की रेणुकूट टाइगर्स की टीम ने कांटे की टक्कर में निशा यादव, पूनम यादव, विमलेश यादव, भानू प्रताप एवं अरुण कुमार की रेणुकूट चीता की टीम को 26-23 के अंतर से पराजित कर खिताब पर कब्जा कर लिया। इसी तरह सीनियर वर्ग में आकाश सिंह को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, अजय प्रताप सिंह को सर्वश्रेष्ठ गोल कीपर एवं भानू प्रताप को सर्वश्रेष्ठ स्कोरर चुना गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि हिण्डाल्को हैंडबाल संघ के उपाध्यक्ष एवं संस्थान के सहायक महाप्रबंधक कर्मचारी संबंध श्री अजय कुमार सिन्हा ने विजेता एवं उप विजेता टीमों को शील्ड प्रदान किया। इस दौरान हिण्डालको के अमरपाल सिंह, पीके राय, आरपी सिंह, संजय सिंह, एमएल शर्मा, सर्वेश यादव आदि ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। धन्यवाद ज्ञापन केबीएल श्रीवास्तव ने किया।