{"_id":"61311","slug":"Sonbhadra-61311-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सौ मेगावाट की पांचवीं इकाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सौ मेगावाट की पांचवीं इकाई ठप
Sonbhadra
Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अनपरा। सोमवार को सुबह 1630 मेगावाट क्षमता की स्थानीय परियोजना की पांचवीं यूनिट में ब्वाइलर लीकेज होने की वजह से बिजली उत्पादन ठप हो गया। इकाई से उत्पादन ठप होते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वह आनन-फानन में इकाई पर पहुुंच गए और बनाने का काम शुरू करा दिया। देर रात तक खराबी दूर करने का काम चलता रहा। इकाई ठप होने से प्रदेश में बिजली संकट गहरा गया है। खराबी कब दूर होगी इस बारे में कोई भी अधिकारी बोल पाने की स्थिति में नहीं है।
अनपरा तापीय परियोजना की पांचवीं यूनिट लीकेज की वजह से सोमवार को सुबह 10:25 बजे बंद हो गई। पांच सौ मेगावाट बिजली उत्पादन करने वाली इस इकाई के बंद होने से अनपरा से लेकन उत्पादन निगम तक हड़कंप मच गया। इस यूनिट के बंद होते ही प्रदेश में बिजली का संकट गहरा गया। सुबह से ही पांचवीं इकाई के बंद होने के बाद इसे ठीक करने का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है।
बता दें कि अनपरा तापीय परियोजना की 210 मेगावाट क्षमता की तीसरी इकाई तीन दिन पहले से अनुरक्षण के लिए बंद है। ऐसे में पांचवीं इकाई के बंद होने से प्रदेश में बिजली संकट और बढ़ गया। खराबी तत्काल दूर नहीं हुई तो दूसरे प्रदेश से बिजली लेनी पड़ सकती है। अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इंजीनियर आनंद कुमार ने बताया कि सुबह सवा दस बजे पांचवीं यूनिट के ब्याइलर ट्यूब में लीकेज होने की वजह से इकाई से उत्पादन ठप हो गया।
विज्ञापन
इसे लाइटअप होने में नब्बे घंटे का समय लगेगा। पांचवीं यूनिट ठप होने से उत्पादन 1630 के स्थान पर 800 मेगावाट पर पहुंच गया है।