फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   एनसीएल के सीएचपी की बढ़ेगी क्षमता

एनसीएल के सीएचपी की बढ़ेगी क्षमता

Tue, 04 Nov 2014 05:30 AM IST
Sonbhadra
Sonbhadra Updated Tue, 04 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अनपरा। बढ़ती ऊर्जा की जरूरत के हिसाब से कोयले की बढ़ती खपत को देखते हुए एनसीएल अपने कोल हैंडलिंग प्लांटों (सीएचपी) की क्षमता वृद्धि की कवायद में जुट गया है। निर्माणाधीन सीएचपी की क्षमता जहां सौ मिलियन टन रखी जाएगी। वहीं पुरानी सीएचपी को इसी हिसाब से अपग्रेड किया जाएगा। सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजायन इंस्टीट्यूट लिमिटेड (सीएमपीडीआई) की ओर से इसे लेकर रिपोर्ट एनसीएल को सौंप दी गई है। एनसीएल की ओर से भी प्रस्ताव को अमलीजामा पहनाने की कवायद शुरू हो गई है।
बताते चले कि जयंत और कृष्णशिला में नई सीएचसी का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें जहां जयंत में सीएचपी की क्षमता सौ एमटी निर्धारित कर दी गई है। वहीं, कृष्णशिला की सीएचपी को इसी हिसाब से अपग्रेड करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसके अलावा, बीना ककरी, निगाही, दुद्धीचुआ, अमलोरी, निगाही, गोरबी आदि परियोजनाओं में भी स्थित सीएचपी की क्षमता वृद्धि को लेकर विचार-विमर्श किया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि इसे लेकर काफी कुछ औपचारिकताएं पूरी हो चुकी है। माना जा रहा है कि नए साल से इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बताते चले कि इससे जहां सीएचपी एक समय में ज्यादा कोयला कोयला लोड कर सकेगी। वहीं, भविष्य में बढ़ने वाली ऊर्जा जरूरतों को देखते हुए कोयला आपूर्ति में भी आसानी से इजाफा किया जा सकेगा। उधर, सीएमडी तापस कुमार नाग भी इसकी पुष्टि करते हैं। कहते हैं कि सीएचपी की क्षमता बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed