फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बंद होना चाहिए लव जेहाद शब्द का प्रयोग

बंद होना चाहिए लव जेहाद शब्द का प्रयोग

Sat, 27 Sep 2014 05:31 AM IST
Sonbhadra
Sonbhadra Updated Sat, 27 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं के लिए बोलें मर्यादित शब्द
विज्ञापन

सोनभद्र। यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुमन यादव ने कहा कि लव जेहाद शब्द का प्रयोग बंद होना चाहिए। विघटनकारी ताकतें इस शब्द का गलत उपयोग कर रही हैं। महिलाओं के लिए सम्मानजनक और मर्यादित शब्दों का प्रयोग होना चाहिए।

राबर्ट्सगंज के लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में बुधवार को हुई पत्रकार वार्ता में सुमन ने कहा कि मीडिया को लव जेहाद जैसे और भी ऐसे शब्दों से बचना चाहिए ताकि समाज में गलत संदेश न जाए। कहा कि महिला आयोग में चार तरह के मामले दर्ज किए जाते हैं। इसमें घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म और अपहरण की घटनाएं शामिल हैं। इनसे जुडे़ मामलों का त्वरित निस्तारण कर पीडि़त महिलाओं को न्याय दिलाने का हरसंभव प्रयास हो रहा है। इसके लिए, मंडल और जिलास्तर पर समितियां गठित हैं। जहां कहीं अब तक गठन नहीं हो पाया है, वहां समितियों के गठन का कार्य जल्द ही पूर्ण हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अफसर महिलाओं को न्याय और अपराधियों को सजा दिलाएं। पत्रकार वार्ता में विधायक सदर अविनाश कुशवाहा, घोरावल रमेश दूबे, हिदायत उल्ला खां, मंदाकिनी पांडेय, गोपीनाथ गिरि, गया यादव मौजूद रहे। महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुमन यादव ने प्रत्येक माह के पहले बुधवार को महिला सुनवाई दिवस मनाने और महिलाओं के उत्पीड़न की समस्याओं के तत्काल निस्तारण का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed