{"_id":"682f62f72969fdc1ef001fcd","slug":"97-booked-for-protesting-against-power-cuts-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-128740-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन पर 97 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन पर 97 पर केस
विज्ञापन
रेणुकूट। नगर में बिजली आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था के विरोध में सोमवार की रात प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि इस विरोध प्रदर्शन के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। जाम के चलते यात्री बसों और अन्य वाहनों में सवार लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
प्रदर्शनकारियों ने सड़क को पेड़ की डालियों, ईंटों और पत्थरों से अवरुद्ध कर दिया था और बिजली निगम के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की थी। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया था, जिससे लोगों में भय और भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेनुकूट चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी शंकर लाल अपने सहयोगी आरक्षी धनंजय चौधरी के साथ मौके पर पहुंचे और जाम हटवाने का प्रयास किया, मगर प्रदर्शनकारी अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। मुख्य आरक्षी की तहरीर पर पुलिस ने सोनू सभासद समेत 17 लोगों को नामजद और 70-80 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। उधर, मामले में आरोपी बनाए गए भाजपा नेता राज वर्मा, वार्ड नंबर पांच के सभासद सोनू शाह आदि का कहना है कि उन लोगों ने मार्ग जाम नहीं किया था और सड़क के किनारे होकर बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई गलत है। उन्होंने पुलिस के इस कार्रवाई की निदा की है।