फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   91.74 percent students passed in class 10th, Sonbhadra tops the division

Sonebhadra News: दसवीं में 91.74 प्रतिशत बच्चे पास, मंडल में सोनभद्र अव्वल

Wed, 14 May 2025 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
91.74 percent students passed in class 10th, Sonbhadra tops the division
सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में सोनभद्र मंडल में पहले स्थान पर है। जिले के 91.74 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में सफलता पाई है। अनपरा के संत फ्रांसिस स्कूल की वैष्णवी श्रीवास्तव 99.2 प्रतिशत अंकों के साथ पूरे प्रयागराज जोन में टॉप किया है। 12वीं में जिले का परिणाम 84.87 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

दसवीं की परीक्षा में 3923 छात्र-छात्रा पंजीकृत थे। इसमें 3599 ने सफलता पाई है। वहीं 12वीं में 2961 में से 2513 छात्र-छात्रा सफल रहे। विंध्याचल मंडल के तीनों जिलों में सोनभद्र के स्कूलों का परिणाम दसवीं में बेहतर रहा है।
विज्ञापन

मिर्जापुर में 86.22 और भदोही में 89.48 प्रतिशत बच्चे दसवीं की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। वाराणसी का भी रिजल्ट 90.35 प्रतिशत ही रहा।अनपरा के संत फ्रांसिस स्कूल की छात्रा वैष्णवी श्रीवास्तव ने 99.2 प्रतिशत अंकों के साथ पूरे प्रयागराज जोन में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैष्णवी के पिता एमईआईएल समूह के अनपरा एनर्जी लिमिटेड में उपमहाप्रबंधक और मां सरकारी विद्यालय में शिक्षिका हैं। अभिभावकों ने बताया कि वैष्णवी बचपन से पढ़ने में होनहार है। शुरू से ही अपनी कक्षा में अव्वल रहती थीं।
पूरे जोन में टॉप करने पर बहुत खुशी है। बातचीत में वैष्णवी ने बताया कि उन्हें पढ़ाई में सबसे ज्यादा उनके माता-पिता और विद्यालय के शिक्षकों ने मदद किया है। पढ़ाई के लिए कहीं ट्यूशन नहीं किया। घर पर ही रहकर पढ़ाई करती हैं। किसी प्रश्न को लेकर कोई संशय रहता था तो उसी दिन शिक्षकों से पूछ लेती थीं।

फिलहाल वह कोटा में रहकर आईआईटी के लिए जेईई एडवांस की तैयारी कर रही हैं। वैष्णवी ने बताया कि आगे चलकर मैं वैज्ञानिक बनना चाहती हूं। अब्दुल कलाम, होमी भाभा और सुनीता विलियम्स मेरे प्रेरणास्रोत हैं। वैज्ञानिक बनकर देश में ही रहकर नई खोज करना चाहती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed