फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   भगवान श्रीराम की शोभायात्रा में उमड़ा जन सैला

भगवान श्रीराम की शोभायात्रा में उमड़ा जन सैला

Sat, 06 Apr 2019 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
भगवान श्रीराम की शोभायात्रा में उमड़ा जन सैला

विज्ञापन
सोनभद्र। भारतीय नव वर्ष प्रतिपदा के पावन पर्व पर शनिवार को जिले में कई जगहों पर राष्ट्रीय स्वंय सेवकों द्वारा भगवान श्रीराम की अद्भुत शोभायात्रा निकाली गई। मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम, हनुमान की झांकी देखने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। चिलिचलाती धूम में लोग श्रीराम का जयकारा लगाते हुए बढ़ रहे थे। बभनी कस्बे में शोभायात्रा के चलते्रं जाम की स्थिति बनी रही। कई मंदिरों पर माला का जप करने के बाद दीप दान किया गया।
राबट्र्सगंज नगर में स्थित संकट मोचन मंदिर परिसर में विश्व हिन्दू परिषद के नेतृत्व में विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी 2076 दीप जलाए गए। प्राचीन रामजानकी मंदिर पर कार्यकर्ताओं के द्वारा विजय महामंत्र की तेरह माला का जाप किया गया। मंदिर के पुजारी द्वारा स्वस्ति वाचन कर कार्यक्रम किया गया। दीप प्रज्जवलन के उपरान्त हनुमान चालीसा का सामूहिक जाप जितेन्द्र द्वारा कराया गया। दीप जलाने का कार्य बच्चों एवं महिलाओं तथा उपस्थित धर्मावलंबी के माध्यम से बजरंग दल नगर सोनभद्र के आयुष के नेतृत्व में किया गया। विश्व हिन्दू परिषद के सीएन अग्रवाल, अशोक, मोन्टी, चंदन, सुखदेव, राकेश, प्रतीक व्यवस्था में लगे रहे। बजरंग दल के गौरव, अंकुर के साथ कार्यकर्ताओं ने मंदिर के सम्मुख साफ-सफाई की। संचालन नगर मंत्री राहुल सोनी ने की। धन्यवाद ज्ञापित करने से पूर्व भारतीय काल गणना के वैज्ञानिक पहलू एवं विशिष्टता पर ज्ञानेन्द्र शरण राय द्वारा प्रकाश डाला गया। बभनी: शनिवार की सुबह करीब नौ बजे रिहंदनगर बीजपुर से शोभायात्रा चलकर चेतवा, जरहां, सेवकाडांड, अंजानी, बखरिहंवा होते हुए महुअरिया मोड़ पहुंची। उधर झांकी महुआदोहर, अरझट, करमघट्टी, भंवर, जिगनहंवा से चलकर महुअरिया पहुंची। इसके बाद झाकियां बभनी के लिए निकली, इसमें असनहर में कारीडांड, चपकी, नधिरा, किरबिल, देवरी के लोग शामिल हुए। शोभायात्रा में शामिल लोगों में एक अलग का उत्साह देखने को मिला। बभनी कस्बा भगवा ध्वज से पट गया। सभी लोग अपने घरों दुकानों पर भी भगवा ध्वज लगाकर भारतीय नव वर्ष मनाया। इसके बाद यह जुलूस बभनी मोड पर पहुंचा। यहां से शोभायात्रा में शामिल लोग नाचते-गाते और जय श्रीराम का नारा लगाते हुए बभनी कस्बे में पहुंचे। रास्ते में जगह-जगह जुलूस मे चलने वालों के लिए जलपान की भी ब्यवस्था की गई थी। शोभायात्रा सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज कारीडांड चपकी में पहुंच कर समापन का रूप लिया। शोभायात्रा में प्रदेश सह संगठन मंत्री आनंद भाई, जिला प्रचारक ओम प्रकाश, सीताराम, दीप नारायण सिंह, दिवाकर चौबे, यशवंत सिंह, रविशंकर गुप्ता, बाबूराम, द्वारिका प्रसाद, सुनिल, विकास चौबे, श्याम गुप्ता आदि मौजूद रहे। विंढमगंज: स्थानीय इलाके के मां वैष्णो धर्मशाला में चल रहा सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य व गुरुजनों के अगुवाई में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हिंदू सनातन धर्म के अनुसार विक्रम संवत 2076 चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा नया साल के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली। विद्यालय प्रांगण से यात्रा मेन रोड होते हुए थाने तक तथा वापस हलवाई गली एफसीआई गोदाम गली अप्पर मार्केट साहू चौक सब्जी गली बैंक रोड होते हुए काली मंदिर तिराहा मुडीसेमर तिराहा से पुन: विद्यालय के प्रांगण में पहुंचा। प्रधानाचार्य जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि भारतीय संस्कृति के अनुसार वर्ष का आरंभ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से होता है यह सृष्टि के आरंभ का दिन है भारतीय कालगणना उसी दिन से प्रारंभ होती है हमारे दैनिक संकल्प में कहा जाता है। दुद्धी: स्थानीय क़स्बे के टाउन क्लब मैदान पर सुबह छह बजे एकत्रित होकर राष्ट्रीय स्वयं सेवकों ने हिन्दू नव वर्ष के दिन आरएसएस के प्रथम सर संघचालक डॉ हेडगवार का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। स्वयं सेवकों ने मां भारती व डॉ. हेडगवार के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें प्रणाम किया। नगर संघचालक डॉ. राजकिशोर सिंह ने स्वयं सेवकों को बौद्धिक देते हुए कहा कि आज से प्रकृति के मौजूद पेड़ो में नई पत्तियां आने लगेंगी और पंचांग का प्रथम दिन शुरू होगा। आज ही भगवान राम का अयोध्या में राज्याभिषेक हुआ था। जिला संघचालक श्यामजी सिंह गौतम, जिला कार्यवाह रविंन्द्र जायसवाल, जिला प्रचारक ओमप्रकाश, जिला बौद्धिक प्रमुख नंदलाल, नगर कार्यवाह अरुणोदय जौहरी, खंड कार्यवाह बालेश्वर, राजा शांतनू दिनेश अग्रहरि, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बाइक जुलूस पर रोक लगने से रोष
विण्ढमगंज। थाना क्षेत्र में रामनवमी पर्व समिति के तत्वधान में पिछले वर्ष की भांति निकलने वाला बाइक जुलूस को लेकर हनुमान मंदिर के प्रांगण में नवयुवकों की टोली के होने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पहुंच गए । एसओ ने समिति के अध्यक्ष उज्जवल केसरी से फोन पर वार्ता कर बाइक जुलूस से संबंधित आदेश के बाबत जानकारी ली। बाइक जुलूस निकानने का परमिशन न होने पर स्थगित कर दिया गया। इस पर युवओं ने नाराजगी जाहिर की। समिति के पदाधिकारी लवकुश चंद्रवंशी, अमित चंद्रवंशी, हर्षित, प्रकाश, अमरेश केशरी, विकास जायसवाल, धर्मेंद्र कुमार, राजन गुप्ता, अरविंद जयसवाल, जितेंद्र शर्मा, नंदकिशोर गुप्ता, मनीष गुप्ता, मनोज कुमार अजय आदि मौजूद रहे। पुलिस ने कहा कि रामनवमी सेवा समिति के पास बाइक जुलूस निकालने से संबंधित किसी उच्चाधिकारियों का आदेश नहीं था, इसलिए रोक लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed