फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बिजली अभियंताओं व कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

बिजली अभियंताओं व कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

Thu, 10 Jan 2019 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
बिजली अभियंताओं व कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार
ओबरा। इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2018 वापस लेने, बिजली निगमों का एकीकरण करने सहित अन्य मांगों को लेकर बिजली कर्मियों ने बुधवार को भी तापीय परियोजना के बीटीपीएस झरियानाला गेट पर सभा की। केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

अभियंता संघ के उपाध्यक्ष बीएन सिंह, क्षेत्रीय सचिव अदालत वर्मा, हाइड्रो इलेक्ट्रिक इम्प्लाइज यूनियन के केंद्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष हरदेव तिवारी, सतीश कुमार, बिजली कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अजय सिंह, मंत्री योगेंद्र प्रसाद, प्राविधिक कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश यादव, राजाराम, बिजली मजदूर संगठन के राम यज्ञ मौर्य, उमेश चंद्र, यूपी बिजली बोर्ड इंप्लाइज यूनियन के लालचंद, कार्यालय कार्मिक संघ के साहिद अख्तर आदि ने सरकार पर वायदा खिलाफी का आरोप मढ़ा। कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार जन विरोधीएकर्मचारी विरोधी एवं श्रमिक विरोधी नीतियों को लाना चाहती है इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। स्थानीय बिजली प्रबंधन व कुछ अधिकारीयों के हर संभव प्रयास के खिलाफ भी बिजली कामगारों ने आक्रोश व्यक्त किया। अध्यक्षता मुन्ना ख़ान व संचालन सुनील पवार ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान अवधेश सिंह, बाल मुकुंद यादव, अजय शर्मा, जीएन मिश्र, सिद्धार्थ सिंह, अंकित प्रकाश, आशुतोष अरोड़ा, वत्सल श्रीवास्तव, नवीन मिश्रा, सनी गुप्ता, कुंदन तिवारी, उमेश सिंह राणा, कलीम, विवेक, विनय दीक्षित, अमित सिंह, प्रशांत त्रिवेदी, विजय सिंह, मोहम्मद अशरफ, मनोज सिंह, संजय सिंह, नरसिंह त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed