फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   घर-घर जाकर सपा सरकार की गिनाई उपलब्धियां

घर-घर जाकर सपा सरकार की गिनाई उपलब्धियां

Tue, 08 Jan 2019 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
घर-घर जाकर सपा सरकार की गिनाई उपलब्धियां
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी की ओर से सोमवार को जिले भर में सपा विकास, विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत घर-घर जाकर कार्यकर्ताओं ने लोगों को सपा सरकार में कराए गए विकास कार्यों और योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने भाजपा सरकार पर जनविरोधी कार्य करने का आरोप मढ़ा। घोरावल के वार्ड एक में मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव/कार्यक्रम प्रभारी प्रमोद चंद्र मौर्य, जिलाध्यक्ष विजय यादव, पूर्व विधायक रमेश चंद्र दूबे, विस अध्यक्ष बाबूलाल यादव, आशीष मोदनवाल ने भ्रमण कर लोगों को सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि सपा सभी जाति, धर्म के लोगों को साथ लेकर चलती है। भाजपा ने चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा न करके जनता के साथ धोखा किया है। उधर, राबर्ट्सगंज के वार्ड नंबर एक में पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, प्रमोद यादव, जय प्रकाश सोनी, सुरेश अग्रहरि, मुन्ना कुशवाहा, कामरान खां, ओमप्रकाश त्रिपाठी, महफूज आलम खां, जुनेद, राहुल सेठ ने घर-घर जाकर लोगों को सपा विकास, विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। ओबरा विस क्षेत्र के नगर पंचायत पिपरी में महेंद्र पाल, रोश विश्वकर्मा, अमरेश गुर्जर, रामजतन प्रजापति, भोला प्रसाद निषाद, अनिल कुशवाहा, रमेश वर्मा, अमरेंद्र पटेल आदि ने डोर टू डोर जाकर सपा की नीतियों से लोगों को अवगत कराया। दुद्धी में शेकरार अहमद, मोहन गुप्ता, संतोष शर्मा, मोतीलाल कश्यप, प्रदीप कुशवाहा, अर्जुन गुप्ता, डॉ. लवकुश प्रजापति, नकछेदी यादव ने जनसंपर्क अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed