{"_id":"5bddf0debdec2269845aa018","slug":"91541271774-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 परीक्षा केंद्रों पर 104","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 परीक्षा केंद्रों पर 104
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले में 18 नवंबर को होने वाली टीईटी परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। उस दिन राबर्ट्सगंज, पुसौली, लोढ़ी, उरमौरा और चुर्क में 12 परीक्षा केंद्रों पर 10486 अभ्यर्थी इम्तिहान देंगे। इनमें छह परीक्षा केंद्र ऐसे हैं, जहां दूसरी पाली में भी परीक्षा ली जाएगी।
प्राथमिक स्तर के अभ्यर्थियों की परीक्षा पहली पाली में सुबह दस से साढ़े बारह बजे तक ली जाएगी। उच्च प्राथमिक स्तर के अभ्यर्थियों की परीक्षा दूसरी पाली में होगी। पहली पाली में सभी परीक्षा केंद्र (आदर्श इंटर कालेज राबटर्सगंज, डीएपी पब्लिक स्कूल चुर्क, राजकीय कन्या महाविद्यालय राबटर्सगंज, राजकीय कन्या इंटर कालेज राबटर्सगंज, जय ज्योति इंटर कालेज चुर्क, जय मां भगवती महाविद्यालय पुसौली, प्रकाश जीनियस इंटर कालेज राबटर्सगंज, राजा शारदा महेश इंटर कालेज राबटर्सगंज, संत कीनाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोढ़ी, संत जोसेफ कान्वेंट हाईस्कूल राबटर्सगंज, संत जेवियर्स हाईस्कूल राबटर्सगंज, विंध्य कन्या डिग्री कालेज उरमौरा) पर इम्तिहान होगा। जबकि दूसरी पाली में सिर्फ छह परीक्षा केंद्र (आदर्श इंटर कालेज, राजकीय कन्या महाविद्यालय, राजकीय कन्या इंटर कालेज, आरएसएम इंटर कालेज, संत कीनाराम पीजी कालेज, विंध्य कन्या डिग्री कालेज) पर ही परीक्षा ली जाएगी। पहली पाली में 6881 और दूसरी पाली में 3505 परीक्षार्थी इम्तिहान देंगे। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को आधे घंटे पहले पहुंचना होगा। उधर, एडीएम उमाकांत तिवारी ने बताया कि बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की गई है। परीक्षा की शुचिता बरकरार रहे, इसके लिए संबंधितों के साथ सभी केंद्राध्यक्षों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।