फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   राहुल के मिशन को पूरा करने का लिया संकल्प

राहुल के मिशन को पूरा करने का लिया संकल्प

Thu, 07 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
राहुल के मिशन को पूरा करने का लिया संकल्प
सोनभद्र। चतुर्वेदी धर्मशाला राबर्ट्सगंज में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें ब्लॉक स्तर पर होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने की रूपरेखा बनी। कार्यकर्ताओं ने राहुल के मिशन 2019 को पूरा करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि जिले के आठ ब्लॉकों के अलावा दो नवसृजित ब्लॉक में भी कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाएगा। दस जून को नगवां, 14 को घोरावल, 15 को चतरा, 17 को राबर्ट्सगंज, 19 को कोन, 20 को चोपन, 22 को बभनी, 23 को म्योरपुर,24 को दुद्धी और 25 जून को करमा में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के मिशन 2019 को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ भाजपा की मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए लग जाए। बूथों पर यूपीए की जन कल्याणकारी योजनाओं को बताया जाएगा। मोदी सरकार के झूठे वादे एवं चार साल के किये गये कार्यो को जन जन में चर्चा कर पोल खोली जाएगी। सरकार बेरोजारो, किसानों, मजदूरों, व्यापारियो का छलावा किया है। सम्मेलन में प्रदेश स्तर के प्रभारी भाग लेगें। अनिल कुमार सिंह, लवकुश केशरी, कन्हैया पांडेय, कमलेश ओझा, अमित चतुर्वेदी, कर्मराज सिंह, सोनी गुप्ता, श्रवण पांडेय, कौशलेश पाठक उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed