फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   भाजपा सरकार अपराधियों को दे रही संरक्षण

भाजपा सरकार अपराधियों को दे रही संरक्षण

Sat, 05 May 2018 11:16 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार अपराधियों को दे रही संरक्षण
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को मासिक बैठक हुई। इसमें बूथ कमेटी के गठन पर मंत्रणा हुई। सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर अपराधियों को सरंक्षण दे रही है। इस नाते चोरी, लूट, बलात्कार, हत्या, छिनैती की घटनाओं में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते है। इसलिए नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर पार्टी के नीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करें। जिलापध्यक्ष ने कई लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया। पूर्व विधायक रूबी प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का शोषण हो रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल मेें महिलाओं के लिए ऐतिहासिक कार्य किया है। पूर्व विधायक रमेश चंद्र दूबे ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार केवल लूटने का काम कर रही है। भाजपा सरकार को जनता के दुख-दर्द से कोई लेना देना नहीं है। पीड़ितों को न्याय तक नहीं मिल रहा है। डॉ. गोपाल सिंह, डॉ.केडी सिंह पटेल अनिल यादव, रामप्यारे सिंह पटेल, मो. सईद कुरैशी, विजय शंकर जायसवाल,, नजमुद्दीन, प्रमोद यादव, अनवर कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed