{"_id":"5aededde4f1c1b5d098b85b2","slug":"91525542366-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला बनाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला बनाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
Updated Sat, 05 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुद्धी। अधिवक्ताओं ने दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर शनिवार को कचहरी गेट पर प्रदर्शन किया। अधिवक्ता सामूहिक रूप से न्यायिक कार्य से विरत रहे। उनके साथ क्षेत्रीय विधायक हरीराम चेरो ने भी प्रदर्शन किया। आश्वासन दिया कि लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलकर जिला बनाने की मांग रखी जाएगी।
विधायक ने कहा कि दुद्धी को जिला बनाने के लिए संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। इसके लिए सभी को एकजुट होकर आंदोलन करना होगा।
बार संघ अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि सोनभद्र यूपी का दूसरा सबसे बड़ा जिला है। यह क्षेत्र आजादी के छह दशक बाद भी पिछड़ेपन का शिकार है। किसी भी सरकार ने क्षेत्र के विकास को लेकर विशेष कार्य नहीं किया। तहसील दुद्धी के पूर्वी-पश्चिम एवं दक्षिणी सीमा पर स्थित ग्रामों से जिले का मुख्यालय राबर्ट्सगंज अब भी औसतन 150 किमी दूर है। इससे शासन-प्रशासन तक जनता की पहुंच आसान नहीं है। जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के महासचिव प्रभु सिंह कुशवाहा ने कहा कि परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए सर्वाधिक राजस्व देने वाले नक्सल प्रभावित, आदिवासी बाहुल्य, अति पिछड़े क्षेत्र के लोगों को सुलभ एवं सस्ता न्याय दिलाया जाए। इसके लिए सबसे जरूरी है कि दुद्धी को जिला बनाने की घोषणा की जाए। जब तक दुद्धी जिला नहीं बनेगा क्षेत्र का विकास नहीं होगा। प्रदर्शन में अमिताभ जायसवाल, जितेंद्र श्रीवास्तव, अजय मिश्रा, ममता मौर्या, पारस नाथ गुप्ता, दिनेश अग्रहरि, प्रेमचंद यादव, रामनारायण, संतोष कुमार, हरनाम सिंह, अमरावती, अशोक कुमार, सत्यनारायण यादव, कामेश्वर चौरसिया, राकेश अग्रहरि, सुरेंद्र प्रसाद यादव, रामदुलारे, अजय रतनेंद्र, उमेश चंद्र मौजूद रहे।