{"_id":"5abbe9774f1c1b552a8b467e","slug":"91522264439-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामा के चलते कोटे की दुकान का नहीं हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामा के चलते कोटे की दुकान का नहीं हुआ चयन
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के पसही कला गांव में बुधवार को हंगामा के चलते कोटे की दुकान का चयन नहीं हो सका। ग्रामीणों के बीच हाथापाई भी हुई। कोतवाली पुलिस पहुंची तो बवाल करने वाले भाग गए।
सुबह दस बजे से पसही कला गांव में कई माह से रिक्त चल रहे कोटे की दुकान के चयन की कार्रवाई शुरू हुई। दुकान के लिए दो प्रत्याशी मैदान में थे। लगभग 11 बजे एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर धांधली कर दुकान अपने पक्ष में कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। हाथापाई करने पर भी उतारू हो गए। सूचना मिलने पर पीआरवी जवान पहुंचे मगर लोग शांत नहीं हुए तो पीआरवी ने उच्चाधिकारियों को प्रकरण से अवगत कराया। सूचना मिलते ही कोतवाल भारत भूषण तिवारी, राबर्ट्सगंज चौकी इंचार्ज श्रीप्रकाश सिंह पहुंच गए। पुलिस को देखते ही विवाद करने वाले भाग निकले। एसडीएम राजकुमार ने बताया कि ग्रामीणों के विरोध के चलते दुकान के चयन की कार्रवाई नहीं हो सकी। बेवजह खलल डालने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।