{"_id":"593ec8fc1126f4d9498b4580","slug":"91497286908-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में शौच पर पकड़े गए तो देना होगा पांच सौ जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में शौच पर पकड़े गए तो देना होगा पांच सौ जुर्माना
Updated Mon, 12 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। ग्राम पंचायत नई में खुले में शौच करने पर जुर्माना लगेगा। अगर दोबारा पकड़े गए तो सामाजिक बहिष्कार भी किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायत नई में गांव को खुले में शौच मुक्त करने के लिए ग्राम प्रधान श्री देव मौर्या के अध्यक्षता में खुली बैठक सोमवार को हुई। इसमें तय किया गया कि गांव में सभी परिवारों के पास शौचालय की सुविधा है और गांव के लोग व निगरानी टीम बराबर गांव में निगरानी कर रहे हैं।
ग्राम पंचायत के बैठक में ग्राम प्रधान ने यह प्रस्ताव रखा कि जो भी अब खुले में शौच जायेगा और उसे गांव की निगरानी टीम पकड़ लेती है तो उस पर पांच सौ रुपये जुर्माना लगाया जायेगा। फिर भी वह खुले में शौच करने जाता है तो उस परिवार का सामाजिक बहिष्कार भी किया जायेगा। गांव अब किसी गंदगी फ़ैलाने वाले को माफ़ नहीं करेगा। इस प्रस्ताव पर सभी लोगों ने सहमति प्रदान की। अब ग्राम पंचायतें खुले में शौच मुक्त के तरफ तेजी से बढ़ रही हैं। गांव में निगरानी समिति लगातार निगरानी कर के सभी को खुले में शौच न करने के लिए समझा रही है। बैठक में ग्राम प्रधान श्री देव मौर्या, निगरानी टीम के विमला देवी, शीला देवी, पार्वती, नवाबी, जितेंद्र कुमार, सुशील, सुरेश, रामनारायण, श्याम नारायण, गौरी शंकर व जिला परियोजना समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन अनिल केशरी, एडीओ पंचायत अजय सिंह, सचिव मनोज दूबे मौजूद रहे।