फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   यूपी बोर्ड: आज से 71 केंद्रों पर शुरू होगी बोर्ड परीक्षाएं

यूपी बोर्ड: आज से 71 केंद्रों पर शुरू होगी बोर्ड परीक्षाएं

Thu, 07 Feb 2019 06:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:19 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड: आज से 71 केंद्रों पर शुरू होगी बोर्ड परीक्षाएं
सोनभद्र। जिले में 71 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षाएं बृहस्पतिवार को शुरू होगी। परीक्षा में हाईस्कूल और इंटर के 48312 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहिन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 71 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, तीन जोनल मजिस्ट्रेट एवं पांच सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किएगए हैं। परीक्षा में 2303 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई है। परीक्षा के मद्देनजर डीएम अमित कुमार सिंह ने जिले में धारा 144 लागू कर दी है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 29425 विद्यार्थी शामिल होंगे। इसमें 14304 बालक, 15121 बालिकाएं है। इंटरमीडिएट के 18857 है, इनमें 8208 छात्र और 10679 छात्राएं है। सीसीटीवी कैमरों की नजर मेें परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिन कमरों मेें परीक्षार्थी परीक्षा देंगे उनमें वाइस रिकार्डिंग मशीन भी लगाई गई है। ताकि कोई बोलकर नकल कराने या करने का प्रयास करें तो उसे पकड़ा जा सकें। राबट्र्सगंज, घोरावल, दुद्धी तहसील क्षेत्र में एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया गया है। इनके अलावा 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए है। प्रत्येक केंद्र पर स्ट्रैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट भ्रमण कर परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहेंगे। प्रत्येक केंद्र पर दो-दो केंद्र व्यवस्थापकों की भी तैनाती की गई है। परीक्षा में 2303 कक्ष निरिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई। बुधवार की देर शाम तक परीक्षा केंद्रों पर डेस्क स्लिप चस्पा करने का कार्य चलता रहा। जिला विद्यालय निरीक्षक फूलचंद्र यादव ने कहा कि नकलविहिन और शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। कहा कि यूपी बोर्ड से निर्धारित समय पर केंद्र व्यवस्थापकों को प्रश्र पत्र, उत्तर पुस्तिकाएं देने के साथ ही जमा कराई जाएगी।
विज्ञापन

------------------
छह फरवरी से तीन मार्च तक जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। परीक्षा केंद्रों के दौ सौ मीटर के परिधी में परीक्षा के दौरान कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं रहेगा। प्रतिबंधित क्षेत्रों में मौजूद रहने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमाकांत त्रिपाठी
अपर जिलाधिकारी सोनभद्र
---------------------
सभी परीक्षा केंद्रों पर जरूरत के अनुसार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। इनके अलावा प्रत्येक केंद्र पर सादे पोशाक में दो-दो जवान तैनात रहेंगे। ताकि परीक्षा में व्यवधान उत्पन्न करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर सकें। जोनल पुलिस आफिसर के रूप में नक्सल एएसपी डॉ. अवधेश सिंह और एएसपी अरूण कुमार दीक्षित भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहेंगे। सभी सीओ अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे।
किरीट राठोड
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed