फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पुरानी पेंशन व्यवस्था करो बहाल

पुरानी पेंशन व्यवस्था करो बहाल

Thu, 10 Jan 2019 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन व्यवस्था करो बहाल
सोनभद्र। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर दूसरे दिन बुधवार को लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड कार्यालय राबर्ट्सगंज परिसर में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ ने धरना-प्रदर्शन किया। इसमें कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, सफाई कर्मियों, वाहन चालकों, पीआरडी, होमगार्ड, ने भाग किया। संविदा कर्मियों को नियमित करने की मांग उठाई। उधर विद्युत वितरण मंडल कार्यालय प्रांगण में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने प्रदर्शन करते हुए मांगों के समर्थन में हुंकार भरी। आरोप लगाया कि लोगों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री गंभीर नहीं हैं। यदि उन लोगों की मांगे पूरी नहीं होती हैं तो वह लोग आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट नहीं देंगे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय राज्यकर्मचारी एवं उत्तर प्रदेश कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड पर आयोजित धरने में वक्ताओं ने कहा कि आउटसोर्सिंग नियुक्ति हर हाल में बंद हो। इस प्रकिया से अधिकारी बेरोजगारों का शोषण कर रहे हैं। वहीं सेवा प्रदाता कंपनियां कर्मचारियों का आर्थिक शोषण कर रही है। इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ फेडरेशन के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष अवनीश कुमार दूबे, आंगनबाड़ी संघ की जिलाध्यक्ष प्रतिमा सिंह, साधना विश्वकर्मा, गोपाल, लल्लू प्रसाद, रामनगीना सिंह, गोपाल नारायण, वीरेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। उधर बिजली विभाग दफ्तर पर सहायक अभियंता रामेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में प्रदर्शन हुआ। जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता शुभेंदु शाह, रमाकांत रावत, अभिषेक कुमार कौशल, चंद्रभूषण, आनंद, सिद्वार्थ मौर्य, सत्य प्रकाश, रंजन कुमार शर्मा, राजेंद्र, शिव शंकर मेहता आदि मौजूद रहे। वहीं राबट्र्सगंज नगर में हड़ताल के समर्थन में भाकपा माले एवं अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर बिजली दफ्तर पहुंच कर कर्मियों के आंदोलन का समर्थन किया। राज्य सचिव सुधाकर यादव, शशिकांत कुशवाहा, एमएम कलीम, नोहर भारती, जवाहर खरवार, राजदेव सिंह, दिना भारती, लालजी तिवारी आदि मौजूद रहे। वहीं आयक भवन में आयकर कर्मचारी महासंघ पूर्वी सर्किल के आह्वान पर कर्मियों ने प्रदर्शन किया। शाखाध्यक्ष अरूण कुमार शुक्ला, सूर्यलाल, नंद किशोर, धीरेंद्र प्रताप सिंह, सुधीर कुमार, महेश कुमार कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed