फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   धूमधाम से निकली श्रीराम कथा की शोभायात्रा

धूमधाम से निकली श्रीराम कथा की शोभायात्रा

Thu, 10 Jan 2019 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
धूमधाम से निकली श्रीराम कथा की शोभायात्रा
सोनभद्र। राबट्र्सगंज नगर में स्थित राम जानकी मंदिर से बुधवार को धूमधाम से बाल साध्वी ध्यानमूर्ति किशोरी जी महाराज और श्रीराम कथा की शोभायात्रा निकली। गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा मेन चौक समेत अन्य मार्गों से होते हुए अरिहंत होटल पहुुंची। यहां वैदिक मंत्रोचार के साथ कलश की स्थापना हुई है। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु थिरकते हुए आगे बढ़ रहे थे।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकली। यात्रा में आगे मुख्य यजमान नपा के पूर्व चेयरमैन विजय जैन सिर पर रामायण तो महिलाएं कलश लेकर चल रही थी। वहीं शोभायात्रा के पीछे रथ पर बाल साध्वी ध्यानमूर्ति किशोरी जी महाराज चल रही थी। किशोरी का दर्शन करने के लिए सड़क के दोनों पटरियों और मकानों पर भक्तों की भीड़ लगी रही। शोभायात्रा गुरुद्वारा, मेन चौक, शीतलीा मंदिर, उत्तर मोहाल होते हुए होटल पहुंची। यहां विद्यानों ने मंत्रोचार के साथ कलशों की स्थापना कराया। रास्ते में जगह-जगह शोभायात्रा पर पुष्पों की वर्षा होती रही। इस दौरान समूचा नगर भक्तिमय हो गया था। सत्यपाल जैन, रजनी जैन, शीला जैन, प्रदीप खेतान, किशोर केडिया, पंकज कानोडिया, सुजीत पांडेय, विकास वर्मा, नीरज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed