फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   कर्मचारियों का शोषण कर मजबूत हो रहीं कंपनियां

कर्मचारियों का शोषण कर मजबूत हो रहीं कंपनियां

Tue, 08 Jan 2019 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों का शोषण कर  मजबूत हो रहीं कंपनियां
सोनभद्र। अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी एवं उत्तर प्रदेश कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर विकास भवन, आंगनबाड़ी, सफाईकर्मी, पीआरडीकर्मी और होमगार्ड के जवान मंगलवार को हड़ताल पर रहे। मांगों के समर्थन में कर्मचारियों ने नारेबाजी की। आंदोलन की अगुवाई विकास भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अवनीश कुमार दूबे ने की। इस अवसर पर श्री दूबे ने आउटसोर्सिंग नियुक्ति हर हाल में बंद करने की वकालत की। कहा कि यह शिक्षित बेरोजगारों का शोषण है। इस प्रक्रिया से अधिकारी अपनी तानाशाही रवैये को कायम करते हुए प्रत्येक रूप से शोषण कर रहे हैं। सेवा प्रदाता कंपनियां आर्थिक रूप से कर्मचारियों का शोषण करके खुद मजबूत हो रही हैं। कहा कि यदि मांगे नहीं मानी जाती है तो वह लोग प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में अगली कार्रवाई करेंगे। आंगनबाड़ी संघ की जिलाध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने कहा कि उन लोगों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री गंभीर नहीं हैं। यदि उन लोगों की मांगे पूरी नहीं होती हैं, तो वे लोग आगामी लोकसभा चुनाव में किसी भी दशा में कर्मचारी विरोधी सरकार को वोट नहीं देंगे। राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि विकास भवन के अतिरिक्त जिला पंचायत, आयुर्वेद विभाग, आरटीओ, सेवायोजन, सिंचाई विभाग, पीडब्लूूडी, आंगनबाड़ी, पीआरडी जवान, आबकारी आदि विभागों के कर्मचारियों ने संगठन को समर्थन दिया है। इस अवसर पर सफाई कर्मी संघ के अध्यक्ष गोपाल जी, लल्लू प्रसाद, रामनगीना सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed