फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   डा. राजेंद्र प्रसाद के पदचिन्हों पर चलने की दी गई सीख

डा. राजेंद्र प्रसाद के पदचिन्हों पर चलने की दी गई सीख

Tue, 04 Dec 2018 12:43 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
डा. राजेंद्र प्रसाद के पदचिन्हों पर चलने की दी गई सीख
सोनभद्र। जिले में सोमवार को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की जयंती अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाई गई। रावटर्सगंज कचहरी में सोनभद्र बार एसोसिएशन की तरफ से कार्यक्रम आयोजित किया गया। दुद्धी विधायक हरिराम चेरो और सोनभद बार एसोसिशन एल्डर कमेटी के चेयरमैन कृपानारायण मिश्र एडवोकेट ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

अधिवक्ता प्रेमनाथ चौबे, रामप्यारे सिंह, अरुण प्रताप सिंह, मुरली धर शुक्ला, जयप्रकाश गुप्ता, भोला सिंह यादव, एमपी मिश्रा आदि का सम्मान किया गया। डा. राजेंद्र प्रसाद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके पदचिन्हों का अनुसरण करने की सीख दी गई। अध्यक्षता सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम प्रकाश पाठक ने की।
विज्ञापन

दुद्धी: यहां भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाई गई। दुद्धी बार सभागार में आयोजित सभा में डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर दुद्धी बार संघ अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव ने माल्यार्पण किया। कहा कि डा. राजेन्द्र प्रसाद एक महान त्यागी पुरुष थे । उनके बताए रास्ते पर चलने और उनके गुणों-आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प सभी अधिवक्ताओं ने लिया। इस मौके पर श्यामजी गौतम, जितेंद्र श्रीवास्तव, दिनेश अग्रहरि, प्रेमचंद्र यादव, रामदुलारे, वरुणोदय जौहरी, अशोक कुमार गुप्ता, रामपाल जौहरी, केके गुप्ता, कुलभूषण पांडेय, अजय मिश्रा, सन्नो बानो, सूर्यकांत तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed