फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दर्शायी ज्ञान एवं क्षमता

प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दर्शायी ज्ञान एवं क्षमता

Mon, 26 Nov 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दर्शायी ज्ञान एवं क्षमता
बीजपुर। एनटीपीसी रिहंद द्वारा सोन शक्ति स्टेडियम में आयोजित शरद मेला में डीएवी के छात्र-छात्राओं ने कला, विज्ञान, गणित एवं सामाजिक विज्ञान की प्रदर्शनी में अभूतपूर्व ज्ञान एवं क्षमता का परिचय दिया।
विज्ञापन

विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी का उद्घाटन समूह महाप्रबंधक ए के मुखर्जी व कला एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन महिला मंडल की अध्यक्षा स्वरूपा मुखर्जी ने फीता काटकर किया। गणित एवं विज्ञान के छात्रों ने वाटर सीवेज ट्रीटमेंट प्लाट, सोलर कार, हाइड्रोलिक ब्रीज, जेसीबी, मेटलर्जी आफ कॉपर, पवन चक्की, रेन वाटर, हार्वेस्टिंग आदि का बेहतरीन नमूना तैयार किया। सामाजिक विज्ञान के छात्रों ने वोटिंग पद्धति में 1952 से लेकर अब तक हुए बदलाव का नमूना पेश कर लोगों का दिल जीत लिया। वर्तमान की बाजार व्यवस्था, शेयर मार्केट, एटीएम, संसद भवन, मेघालय की बांस द्वारा सिंचाई की पद्धति आदि मानव के निवास स्थल से सभ्यता के विकास तक की झलक एवं अनेकानेक पेंटिंग लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम को सफल बनाने वाले विद्यार्थियों व शिक्षक डॉ. रश्मि मिश्रा, डॉ. रमण कुमार झा, विजय कुमार तिवारी, अनन्त मोहन, प्रभा सिंह, जय सिंह, बी आर शर्मा, सौरभ कुमार, रंजना सिंह, पी एन सिंह, आदि की सराहना प्राचार्य डॉ. डी के मिश्रा ने किया। इस प्रदर्शनी मे भाग लेने वाले बच्चों में अर्कजा सिंह, खुशी सिंघल, ज्योत्सना तिवारी, भव्या पांडे, दिव्यांश, अविनाश, श्वेता तिवारी, गौरव यादव, हिमांशी गर्ग, पायल घोष, प्रज्ञा शर्मा, हर्ष यादव, आदित्य, हेमंत, धर्मराज, रामकृष्ण आदि छात्र-छात्राओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed