फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अफसर को फोन पर नसीहत देने में उलझे नेता

अफसर को फोन पर नसीहत देने में उलझे नेता

Thu, 18 Oct 2018 11:21 PM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
अफसर को फोन पर नसीहत देने में उलझे नेता
सोनभद्र। राबट्र्सगंज से मिर्जापुर जा रहे भाजपा नेता जाम में फंसने के बाद अफसर को फोन पर नसीहत देने में उलझ गए। फोन पर अफसर और भाजपा नेता के बीच कहासुनी के बाद फोर्स हिंदुआरी पहुंची तो वह नहीं मिले। वहीं इस प्रकरण को लेकर भाजपा के अन्य कार्यकर्ता चटकारे लेकर दिन भर चौक चौराहे पर चर्चा करते रहे।
विज्ञापन

बुधवार की रात 10 30 बजे राज्यसभा सांसद रामसकल मिर्जापुर के रहने वाले भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य मनोज श्रीवास्तव के साथ मिर्जापुर जा रहे थे। हिंदुआरी से पहले ट्रकों की लंबी लाइन लगी थी। सांसद का वाहन किसी तरह से उल्टे साइड से हिंदुआरी पहुंचा तो पुलिसकर्मी वहां मिले। सांसद रामसकल के मुताबिक गाड़ी अंदर जाने और जाम लगने की सूचना देने के लिए उन्होंने एसपी को दो बार फोन मिलाया तो काल डायवर्ट था। उनके साथ प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य मनोज श्रीवास्तव ने फोन मिलाया तो दो बार प्रयास करने पर पीआरओ ने फोन उठाया। उनकी एसपी से नार्मल बात हुई थी। कप्तान ने भी विंध्याचल मेले का हवाला देते हुए वाहनों को रोकने की बात कही थी। उनकी सिर्फ इतनी बात हुई की पहले तो कभी वाहन नहीं रोके गए। इसके बाद उनकी कोई बात नहीं हुई। उनके बारे में सभी लोग जानते हैं वह किसी से तल्ख आवाज में बात ही नहीं करते। हां थोड़ी देर बाद मनोज श्रीवास्तव के मोबाइल पर एसपी का फोन आया और दोनों लोगों में बातचीत हुई थी। मनोज का एसपी से कहना था कि ओवरलोड वाहन सड़क पर बेतरकीब ढंग से खड़े हैं। पुलिस क्या कर रही है। इससे सरकार की बदनामी हो रही है। वहीं एसपी किरीट राठोड ने कहा कि सूचना मिली कि कुछ लोग ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से उलझ रहे हैं। इसकी सूचना मिलने पर वह फोर्स के साथ वहां पहुंचे तो कोई नहीं मिला। कोतवाल को प्रकरण की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। सांसद से फोन पर बात होने के बाद एसपी का पक्ष जानने के लिए मैसेज भेजने के साथ ही कई बार उनका सीयूजी मोबाइल मिलाया गया मगर फोन पीआरओ ने उठाया। उनका कहना था कि साहब मीटिंग में हैं अभी बात नहीं हो सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed