फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अनुभव एवं परामर्श प्राप्त करना जरूरी

अनुभव एवं परामर्श प्राप्त करना जरूरी

Fri, 07 Sep 2018 12:08 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
अनुभव एवं परामर्श प्राप्त करना जरूरी
शक्तिनगर। एनटीपीसी सिंगरौली विद्युत गृह के अतिथि गृह में बुधवार की शाम मेंटर्स डे का आयोजन किया गया। वरिष्ठ व अनुभवी अधिकारियों तथा कनिष्ठ व नए अधिकारियों के बीच मेंटर मेंटी की एक अनूठी व्यवस्था की गई। जिसकी लोगों ने जमकर सराहना की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि महाप्रबंधक अनुरक्षण एस मैथ्यू ने कहा कि एनटीपीसी में कार्यभार ग्रहण करने वाले नए कर्मचारियों को कंपनी की कार्य संस्कृति से परिचित कराने एवं उन्हें कंपनी की चुनौतियों का सामना करने में वरिष्ठ अधिकारियों के अनुभव एवं परामर्श प्राप्त करने के उद्देश्य से मेंटर मेंटी उपयोगी है। आवश्यकता इस बात की है कि मेंटी मेंटर रिलेशनशिप लांग टर्म रिलेशनशिप हो। इसका लाभ तब मिलेेगा जब हम इसे सच्ची भावना के साथ और संवाद लंबे समय तक कायम रखें। दूसरी ओर वरिष्ठ एवं पुराने अधिकारियों को नई पीढ़ी के अधिकारियों के विचार एवं कार्यक्षमता के बारे में जानने का मौका मिलेगा। अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन अनिल कुमार जाडली ने मेंटर मेंटी परंपरा को गुरु शिष्य परंपरा का आधुनिक रूप बताया और मेंटर मेंटी के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इससे नवागत एवं सीनियर कर्मचारियों के बीच परस्पर बेहिचक संवाद करने एवं कंपनी की चुनौतियों व समस्याओं के निवारण में भी मदद मिलती है। महाप्रबंधक ने सभी का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान अपर महाप्रबंधक अनिल कुमार श्रीवास्तव, आलोक चंद्र ठाकुर, अंकुर सिंघल, मो. जुल्फिकार आलम, सिद्धार्थ मुखर्जी, वसीम आबू आफताब, मोहित कपूर, कमलाकांत पांडेय, अजय कुमार सिंह, प्रेसेजनीत मुखोपाध्याय आदि रहे। कार्यक्रम का संयोजन उपमहाप्रबंधक मानव संसाधन चरनजीत कुमार तथा संचालन प्रबंधक मानव संसाधन दीपक कुमार पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed