{"_id":"5b33cb7e4f1c1b6a4d8b8d0c","slug":"81530121086-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानक के अनुसार कराए जाएं सांसद निधि के कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानक के अनुसार कराए जाएं सांसद निधि के कार्य
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के प्रगति संबंधी समीक्षा बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें सांसद निधि से कराये जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा हुई। अध्यक्षता कर रहे सांसद छोटेलाल खरवार ने गुणवत्ता पूर्वक निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया। साथ ही विभागाध्यक्षों को अपने-अपने विभाग के कार्यों का मानक जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा।
सांसद छोटेलाल और डीएम अमित कुमार सिंह ने प्रस्तावित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।, जिन कार्यदायी संस्थाओं ने समय पर कार्य नहीं पूरा किया, उनके प्रति नाराजगी जाहिर की। चेताया कि कार्यों को जल्द से पूरा कराया जाएं वरना परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें। डीएम ने कहा कि अब तक किये गये कार्यों के उपभोग में जो पैसा खर्च किया जा चुका है, उसकी रिपोर्ट कार्यदायी संस्थाएं एक सप्ताह के अंदर प्रस्तुत करें। जो कार्यदायी संस्थाएं उपभोग किये गये खर्च संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करेंगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा बैठक में सीडीओ सुनील कुमार वर्मा, पीडी डीआरडीए आरएस मौर्या, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जल निगम के अधिशासी अभियंता फणींद्र राय, जिला विद्यालय निरीक्षक के लेखाधिकारी मदन गोपाल कसेरा,आदि मौजूद रहे।