फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Women and children in traditional attire brought great energy to the Dandiya celebrations.

Sonebhadra News: पारंपरिक परिधानों में महिलाओं-बच्चों ने किया डांडिया में धमाल

Mon, 19 Oct 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Women and children in traditional attire brought great energy to the Dandiya celebrations.
विण्ढमगंज क्षेत्र में डांडिया सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती महिलाएं।संवाद
विंढमगंज। नवरात्र की सप्तमी तिथि पर शनिवार रात विंढमगंज में डांडिया एवं गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों और मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना भी हुई। बनारस से आमंत्रित प्रस्तोता आरती सिंह की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रही। पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों, महिलाओं और युवतियों ने देर रात तक डांडिया की धुन पर उत्साहपूर्वक नृत्य किया। शाम से ही मंदिरों और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न हुई। पूजन के पश्चात मंदिर परिसर से सटे विशाल स्थल पर डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ आरती सिंह के संबोधन से हुआ। विंढमगंज स्थित श्रीराम जानकी मंदिर समिति के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने आयोजन में सहयोग किया। मां काली मंदिर समिति के अध्यक्ष रविशंकर जायसवाल, शिव मंदिर सलैयाडीह समिति के अध्यक्ष अरविंद जायसवाल और शिव समर्पण समिति धरतीडोलवा के अध्यक्ष मुन्ना पासवान भी इसमें शामिल रहे। नवयुवक दुर्गा पूजा समिति मुडिसेमर के अध्यक्ष उपेंद्र पासवान के नेतृत्व में भी धार्मिक आयोजन हुए। इन सभी समितियों ने मिलकर उत्सव को सफल बनाया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed