{"_id":"5b3282714f1c1bf67a8b74bf","slug":"81530036849-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 दिवसीय समर कैंप का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 दिवसीय समर कैंप का समापन
Updated Wed, 27 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेणुकूट। पिपरी नगर में स्थित बनवासी सेवा आश्रम के गरिमा प्रशिक्षण केंद्र पर 30 दिवसीय समर कैंप सोमवार को समापन हो गया। नगर के 25 बच्चों को नृत्य प्रशिक्षण दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दुद्धी की पूर्व विधायक रूबी प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण प्राप्त सभी बच्चों ने बारी बारी से नृत्य कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रथम स्थान पर आई काजल शर्मा, द्वितीय स्थान पर रीतू पांडेय व तृतीय स्थान पर सनम सिंह रही। मुख्य अतिथि ने सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया। कार्यक्रम की संयोजक व केंद्र की संचालिका लता सिंह ने बताया कि बच्चों को पुरस्कार समृद्धि समूह की महिलाओं द्वारा तैयार वस्तुओं को दिया गया। नृत्य प्रशिक्षण आदर्श कुमार आनंद व रिया राय ने दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक त्रिपाठी व संचालन पूर्व प्रधानाचार्य अवधेश सिंह ने किया। इस मौके पर विमल सिंह, मुकुल श्रीवास्तव, लोकाभिराम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।