फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं को जाना

बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं को जाना

Fri, 19 Jan 2018 12:09 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं को जाना
सोनभद्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सदर ब्लॉक के उरमौरा गांव में स्थित बाल गृह बालक में पिछले दिनों हुई दो बच्चों की मौत के मामले को संज्ञान में लिया है। गुरुवार को प्राधिकरण के सचिव सिद्घार्थ कुमार वागव ने बाल गृह में पहुंचकर बच्चों के मौत की वजह जाना। बच्चों के रहन-सहन, खान-पान के बारे में जानकारी ली। संचालक को व्यवस्था में सुधार का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिद्धार्थ कुमार वागव ने गुरुवार को दोपहर एक बजे बाल गृह बालक उरमौरा पहुंचे। यहां उन्होंने एक-एक कमरे का निरीक्षण किया। रसोईं में गंदगी देख उन्होंने नाराजगी जाहिर की। फ्रिज में सिर्फ मिर्च होने और दुर्गंध निकलने पर भी उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए बच्चों के रहन-सहन के बारे में जानकारी ली। जांच में उन्होंने पाया कि वर्तमान में वहां रह रहे बच्चे सिर्फ एक कमरे में लगे छह चौकियों पर ही सोते हैं। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर भी पूछताछ की। बच्चों से मिलने वाले खाने के बारे में पूछताछ की। इसी बाल गृह में पिछले दस दिनों में दो बच्चों की बीमारी के चलते मौत हो गई थी, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से बीमार था, जिसे वाराणसी रिफर कर दिया गया था। मौत की खबर मिलने पर डीएम पीके उपाध्याय के निर्देश पर एसडीएम सदर विशाल यादव, सीओ विवेकानंद तिवारी ने मौके का निरीक्षण किया था और जरूरी निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed