फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   रोडवेज बस, बलकर, इंडिका कार की भिड़त, पांच घायल

रोडवेज बस, बलकर, इंडिका कार की भिड़त, पांच घायल

Mon, 04 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस, बलकर, इंडिका कार की भिड़त, पांच घायल
रेणुकूट(सोनभद्र)। पिपरी थाना क्षेत्र के कुवारी गांव के पास वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर रविवार की सुबह करीब 11 बजे रोडवेज बस, बलकर और इंडिका की भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। इसमें गंभीर रूप से घायल इंडिका और बलकर के चालकों को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

पिपरी थाना क्षेत्र के कुवारी गांव के पास रेणुकूट की ओर से जा रही रोडवेज बस कुवारी गांव के आगे पहुंची थी कि विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार इंडिका कार ने बलकर से पास लेते समय रोडवेज बस में टक्कर मार दी। कार और रोडवेज के लड़ते ही बलकर भी आकर रोडवेज से लड़ गया और सड़क के किनारे स्थित गहरी खाई में गिरकर पलट गया। दुर्घटना के बाद सड़क जाम की समस्या से लोगों को गुजरना पड़ा। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची सौ नंबर पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल कार चालक वीर बहादुर (45) पुत्र छोटू निवासी रेलवे कॉलोनी तुर्रा व बलकर चालक संजय कुमार (35) पुत्र कन्हैया लाल निवासी सीधहवा अनपरा को हिंडाल्को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। दुर्घटना में घायल पुनीत श्रीवास्तव पुत्र अवध नारायण श्रीवास्तव, आशुतोष यादव पुत्र सच्चिदानंद यादव निवासी गाजीपुर व लालबहादुर गुप्ता पुत्र पारस गुप्ता निवासी महुली दुद्धी का इलाज हिंडाल्को अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद दुर्घटना स्थल पर भयंकर जाम लग गया। पिपरी व रेणुकूट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को हटवा कर जाम खुलवाया, तब कहीं जाकर यातायात सामान्य हो सका। उधर रामगढ़ संवाददाता के अनुसार पन्नूगंज थाना के चंद दूरी पर रविवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे आटो की टक्कर से बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। घरवाले घायल को पीएचसी तियरा ले गए। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने पन्नूगंज निवासी सूरज सोनी (26) को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूरज ने बताया कि बाइक चलाते हुए राबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर जैसे पहुंचा रामगढ़ से खलियारी की तरफ जा रही आटो उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद भाग रही आटो को पुलिस ने पकड़ लिया है। कोन संवाददाता के अनुसार कोन थाना क्षेत्र के पिपरहवा गांव के मोड़ पर रविवार की सुबह ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों झिरगाडंडी निवासी अमलेश (22) एवं कल्पनाथ (20) को एंबुलेंस के जरिए कोन पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना रविवार की सुबह 10 बजे की बतायी जा रही है। ट्रक तेलगुड़वा से कोन की ओर जा रहा थी कि पिपरहवा मोड़ पर सामने से आ रही बाइक में टक्कर हो गई। पुलिस ने ट्रक और बाइक को कब्जे में ले लिया है। सिंगरौली संवाददाता के अनुसार विंध्यनगर थाना क्षेत्र की जयंत पुलिस चौकी इलाके में रविवार की सुबह मार्ग दुर्घटना में टेलर से टकराकर बाइक सवार एक संविदा कर्मी की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। जयंत के सेक्टर तीन निवासी जितेंद्र प्रकाश रावत (42) एनसीएल दुद्धीचुआ कोयला खदान में आवेर बर्डेन निस्तारण का कार्य रही वीपीआर कंपनी में कार्य करता था। रोज की तरह सुबह आठ बजे के करीब बाइक से अपने कार्य स्थल के लिए निकला। जयंत -सिंगरौली मुख्य मार्ग पर मुड़वानी डैम के पास सड़क पर एक ट्रक टेलर खड़ा था। तेज रफ्तार के वजह से जितेंद्र ने नियंत्रण खो दिया और बाइक खड़े ट्रक टेलर में जा टकराई। घटना स्थल पर ही जितेंद्र की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस के साथ परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मुख्य सड़क पर बड़े कोयला वाहनों के संचालन से रोजाना हो रहे हादसे पर क्षेत्रीए लोगों ने नाराजगी जाहिर किया और कहा कि तत्काल बड़े वाहनों का संचालन बंद नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed