{"_id":"5a22e9304f1c1b001c8b6778","slug":"81512237360-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबिल कटने से इंटरनेट व्यवस्था ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबिल कटने से इंटरनेट व्यवस्था ध्वस्त
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के केकराही के समीप शनिवार को ओएफसी केबिल कटने से राबर्ट्सगंज नगर समेत आसपास के इलाके का नेटवर्क व्यवस्था ध्वस्त हो गया। घंटों नेटवर्क न होने से सरकारी एवं प्राइवेट दफ्तरों में कामकाज प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर बीएसएनएल कर्मी केबिल की मरम्मत करने में जुट गए है।
मिर्जापुर के मड़िहान से हिंदुआरी के बीच अक्सर ओएफसी केबिल कटने से उपभोक्ताओं को नेटवर्क की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इस नाते बीएसएनएल से लोगों को मोहभंग होने लगा है। गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे अचानक राबर्ट्सगंज और आसपास के इलाकों में बीएसएनएल का नेटवर्क गायब हो गया। घंटे भर बीतने के बाद भी नेटवर्क नहीं आया तो उपभोक्ताओं बीएसएनएल कार्यालय फोन कर शिकायत की। इसके बाद कर्मचारी फाल्ट का पता लगाने में जुटे। घंटे भर बाद बीएसएनएल कर्मियों को केबिल कटने के बारे में जानकारी हुई। बीएसएनएल के एसडीओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि केकराही के समीप सड़क के किनारे बिछी ओएफसी केबिल कटने से नेटवर्क ध्वस्त हुआ है। कहा कि केबिल जोड़कर नेटवर्क को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक इंटरनेट सेवा बहाल नहीं हो सकी थी।