फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   चोटी कटने के डर से दर्जनों महिलाओं ने खुद काटी अपनी चोटी

चोटी कटने के डर से दर्जनों महिलाओं ने खुद काटी अपनी चोटी

Sun, 27 Aug 2017 12:36 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
चोटी कटने के डर से दर्जनों महिलाओं ने खुद काटी अपनी चोटी
म्योरपुर। चोटी कटने की अफवाह ने महिलाओं को इस कदर दहशत में ला दिया है कि उन्होंने सामूहिक रूप से खुद चोटी काट लेने का निर्णय लिया। ब्लॉक के कुसम्हा गांव की दर्जनभर महिलाओं ने शनिवार को खुद चोटी काट ली।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुसम्हा गांव में शुक्रवार को उर्मिला पत्नी मदन की कुआं पर से पानी भरने के दौरान चोटी कट गई थी। परिवार के लोग बेहोशी की हालत में म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य लेकर गए। उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य हो सकी। उर्मिला की चोटी कटने के बाद से गांव की महिलाएं सकते में आ गई थी और अपनी तरफ से टोटकों का प्रयोग करने लगी। इसी टोटके के क्रम में शनिवार को महिलाओं ने अपनी-अपनी चोटियां काट लीं। कहा कि उनकी चोटी ही नहीं रहेगी तो कटेगा कौन। चोटी काटने वाली महिलाओं में संगीता पत्नी मनोज, चमेली देवी पत्नी अंगद, निशा पुत्री स्व. काशीरसाम, पतोला देवी पत्नी जुझनराम, पनपती पत्नी रामनरेश, शिल्पी व सेंपी पुत्री रामनरेश, मीना पत्नी रामचंद्र, शिलोचनी पत्नी प्रदुम्न राम, सविता पत्नी रविंद्र, गंगा देवी पत्नी जगजीवन राम, कुसुम पत्नी जमुना, सरस्वती देवी पत्नी सुखी राम, वंदना व पूजा पुत्री सुखी राम, सिवनी पुत्री रामसेवक, काजल पुत्री पप्पू गौतम, शीला देवी पत्नी पप्पू, रीना पत्नी रामसेवक, रिंकी पुत्री पन्नालाल, रानी पुत्री विद्या, गुजरना पत्नी पन्नालाल, पार्वती पत्नी सोनू, अन्नति देवी पत्नी अर्जुन शामिल हैं। सभी महिलाओं ने अपने से चोटी काट कर अपने बचत के उपाय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed