{"_id":"598211714f1c1b6d7e8b47c1","slug":"81501696369-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में करंट उतरने से सुसर की मौत, बहू झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में करंट उतरने से सुसर की मौत, बहू झुलसी
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में मंगलवार की रात एक मकान में करंट उतर गया। करंट से राम नारायण (55) की मौत हो गई। जबकि बहू विद्यावती (32) झुलस गई। जिला अस्पताल में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया।
मंगलवार की रात करीब आठ बजे हल्की बारिश शुरू हुई। इस दौरान बिजली एक मकान पर गिर पड़ी। मकान में करंट उतरने से फर्श पर बैठा राम नाराययण और उसकी बहू विद्यवती झुलस गई। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों के सहयोग से घरवाले उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां प्राथमिक उपचार शुरू होते ही राम नारायण की मौत हो गई। डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देख उसे बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। हालांकि घरवाले बीएचयू ले जाने की बजाय राबट्र्सगंज में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि अब विवाहिता खतरे से बाहर है। स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर बुधवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया।