फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   79 thousand looted from the operator near son eco point

सोन ईको प्वाइंट के पास परिचालक से 89 हजार की लूट

Mon, 06 Jun 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
79 thousand looted from the operator near son eco point
सदर कोतवाली क्षेत्र के मारकुंडी पहाड़ी स्थित सोन ईको प्वाइंट के पास सोमवार को एक प्राइवेट बस के परिचालक से 79 हजार रुपये की लूट का मामला सामने आया है। बदमाश झाड़ियों में छिपे थे। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ से वाराणसी के बीच एक प्राइवेट बस का संचालन होता है। रविवार की रात में प्राइवेट बस छत्तीसगढ़ से वाराणसी के लिए चली थी। बस के परिचालक सुखनंदन निवासी हरिहरपुर ने राबर्ट्सगंज कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि सोमवार की भोर में लगभग चार बजे बस मारकुंडी स्थित सोन ईओ प्वाइंट के आगे और लोढ़ी टोल प्लाजा के पहले रुकी थी। वहां पहले से झाड़ी के पीछे छिपे बदमाश उसके पास किराये के रखे कुल करीब 79 हजार 300 रुपये लूट लिए। जब तक शोर-शराबा सुनकर बस सवार यात्री मौके पर जुटते तब तक बदमाश भाग गए। मामले की सूचना तत्काल 112 पुलिस को दी। लूट की सूचना पर एएसपी मुख्यालय विनोद कुमार, सीओ राजकुमार त्रिपाठी और प्रभारी निरीक्षक दिनेश पांडेय ने मौका मुआयना किया। लूट के संबंध में लोगों से जानकारी ली, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। बस परिचालक की तहरीर पर पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। सोमवार की देर शाम तक बदमाशों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed