फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   75 candidates didnot save thier minimum standard of votes

जमानत तक नहीं बचा पाए थे 75 उम्मीदवार

Fri, 27 Jan 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Fri, 27 Jan 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
75 candidates didnot save thier minimum standard of votes
313 प्रत्याशियों पर तीन साल के लिए लगा प्रतिबंध - फोटो : File Photo
जनपद की चारों विधानसभा सीट से वर्ष 2012 में चुनाव मैदान में उतरे 85 में से 75 उम्मीदवार जमानत तक नहीं बचा सके। राबर्ट्सगंज, घोरावल और ओबरा विधानसभा सीट से सिर्फ विजेता और उपविजेता को छोड़कर बाकी की जमानत जब्त हो गई।
विज्ञापन


घोरावल (400) सामान्य सीट से 17 में 15 उम्मीदवारों को जनता ने बुरी तरह से पटखनी दी। आलम यह रहा कि यहां पर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी भी जमानत नहीं बचा सके। सपा के विजेता रमेश चंद्र दुबे को 87708 जबकि दूसरे नंबर पर रहे बसपा के अनिल कुमार मौर्य को 72521 वोट मिले थे। राबर्ट्सगंज (401) सामान्य सीट से 27 प्रत्याशी मैदान में थे।
विज्ञापन


विजेता-उपविजेता को छोड़कर 25 प्रत्याशियों की जमानत जप्त हो गई। सपा के विजेता प्रत्याशी अविनाश कुशवाहा को 47139 जबकि दूसरे नंबर पर रहे बसपा के रमेश सिंह पटेल को 41798 मत पड़े थे। यहां भी भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों का प्रदर्शन निराशा जनक रहा। ओबरा(402) सामान्य सीट से 30 में 28 प्रत्याशियों का प्रदर्शन खराब रहा।विजेता  बसपा के सुनील कुमार यादव को 31513 मत जबकि  भाजपा के देवेंद्र प्रसाद शास्त्री को 24453 मत मिले। यहां भी कांग्रेस और सपा प्रत्याशी की जमानत नहीं बची।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुद्धी(403) सुरक्षित सीट से सबसे कम 11 प्रत्याशियों  मैदान में आमने सामने थे। यहां विजेता-उपविजेता सहित चार प्रत्याशियों को छोड़कर सात की जमानत जप्त हो गई। कांग्रेस समर्थित निर्दल प्रत्याशी रूबी प्रसाद को 42028 मत जबकि दूसरे नंबर बसपा के नरेश कुमार को 35989 मत मिले थे। यहां पर चारों बड़े दलों ने पार्टी और अपनी लाज बचाने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed